बीपीएससी में 173वीं रैंक लाकर एसडीएम बने राहुल कुमार, कॉलेज ने दिया 5 हजार का इनाम

Updated:
विज्ञापन

बीपीएससी पास कर एसडीएम बने राहुल कुमार का सम्मान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राहुल कुमार ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 173वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनने का गौरव प्राप्त किया है. सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

विज्ञापन

 Bpsc Success Story:  बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में पहले ही प्रयास में 173वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनने वाले राहुल कुमार को गुरुवार को सम्मानित किया गया. डॉ. गणेश राय डिग्री कॉलेज, सीतामढ़ी के संस्थापक प्रो. गणेश राय और प्राचार्य प्रो. विभाकर कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय में उन्हें शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर सम्मानित किया और ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की.

विज्ञापन

मेहनत और लगन से बदली किस्मत

राहुल कुमार ने वर्ष 2020 में डॉ. गणेश राय डिग्री कॉलेज में स्नातक में नामांकन लिया था. अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने पहली ही बार में यह सफलता प्राप्त की. कॉलेज प्रशासन ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे यूपीएससी परीक्षा में भी सफलता हासिल करने की कामना की.

धोबी का काम करते हैं पिता

  • पिता: जगदीश बैठा, जो सुरसंड में लोगों के कपड़ों पर इस्त्री (प्रेस) करके किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
  • माता: लीना देवी, जो एक साधारण गृहिणी हैं.
  • सफलता: सीमित संसाधनों और अभावों के बावजूद राहुल ने हार नहीं मानी और प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया.

संस्थापक और प्राचार्य ने कहा कि राहुल की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

ये भी पढ़ें: दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस अलर्ट: पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल आयोजित, अधिकारियों ने परखी तैयारी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन