सीतामढ़ी: सैटेलाइट टाउनशिप के विरोध में आंदोलन तेज, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
Members of Bhumi Bachao Sangharsh Samiti attending a review meeting against the satellite township project in Sitamarhi.

पुनौरा में आयोजित समीक्षा बैठक

सीतामढ़ी में भूमि बचाओ संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक में सैटेलाइट टाउनशिप योजना के विरोध को तेज करने का निर्णय लिया गया. समिति ने 15 जून के बाद महापंचायत आयोजित करने और पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कानूनी चुनौती देने की घोषणा की. पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: भूमि बचाओ संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक पुनौरा स्थित कार्यालय में समिति के संयोजक संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सैटेलाइट टाउनशिप योजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में सीतामढ़ी विधायक सुनील कुमार पिंटू द्वारा आंदोलन को दिए गए समर्थन के लिए आभार प्रस्ताव पारित किया गया. समिति के सदस्यों ने कहा कि विधायक ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को विभिन्न मंचों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाया है.

विधायक के समर्थन पर जताया आभार

समिति ने बताया कि 1 जून को जिला समाहरणालय घेराव कार्यक्रम से पूर्व एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा था. उस दौरान विधायक ने किसानों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया था.

बैठक में यह भी कहा गया कि विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर पुनौरा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और सैटेलाइट टाउनशिप योजना के खिलाफ स्थानीय विरोध से अवगत कराया है.

गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर होगी महापंचायत

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जून के बाद आसपास के गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. इसके बाद किसानों, मजदूरों और प्रभावित लोगों की भागीदारी के साथ एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी.

समिति के सदस्यों ने कहा कि महापंचायत के माध्यम से आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा लोगों को योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी.

हाईकोर्ट में कानूनी चुनौती देने की तैयारी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सैटेलाइट टाउनशिप योजना के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कानूनी चुनौती दी जाएगी. समिति का कहना है कि प्रभावित लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी विकल्पों पर भी गंभीरता से काम किया जा रहा है.

बैठक में संरक्षक बैद्यनाथ हाथी, को-ऑर्डिनेटर किशोरी हाथी, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार सिंह, डॉ. आनंद किशोर, राम सागर ठाकुर, सुरेंद्र महतो सहित कई सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन