सीतामढ़ी के 35 मुखिया जाएंगे दूसरे राज्यों की आदर्श पंचायतों में, जानेंगे विकास का सफल मॉडल

Author Md. dulare|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकत्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार सरकार पंचायती राज विभाग के 'एक्सपोजर विजिट आउटसाइड स्टेट' कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी के 35 मुखियाओं का चयन किया गया है. ये जनप्रतिनिधि वाराणसी और गोरखपुर की आदर्श पंचायतों का दौरा कर वहां की विकास पद्धतियों का अध्ययन करेंगे.

विज्ञापन

Sitamarhi News: बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत आयोजित 'एक्सपोजर विजिट आउटसाइड स्टेट' कार्यक्रम के लिए सीतामढ़ी जिले के 35 मुखिया का चयन किया गया है. इस अध्ययन भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधि दूसरे राज्यों की आदर्श पंचायतों का दौरा कर वहां के विकास मॉडल का अध्ययन करेंगे.

विज्ञापन

यह कार्यक्रम राज्य पंचायत संसाधन केंद्र, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.

पंचायत विकास के विभिन्न मॉडल का करेंगे अध्ययन

कार्यक्रम के दौरान चयनित मुखियाओं और जनप्रतिनिधियों को पंचायत संचालन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल व्यवस्था, स्वच्छता, जल प्रबंधन और जनभागीदारी जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी.

अभियान का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता बढ़ाना, डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है.

पहले वाराणसी, फिर गोरखपुर का करेंगे दौरा

कार्यक्रम के तहत सीतामढ़ी के चयनित प्रतिनिधि पहले वाराणसी के लमही पंचायत का भ्रमण करेंगे. इसके अगले दिन वे गोरखपुर की एक आदर्श पंचायत का अध्ययन करेंगे.

इन पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समझकर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करने का प्रयास किया जाएगा.

परिहार प्रखंड से इन मुखियाओं का हुआ चयन

परिहार प्रखंड से सुतिहारा के मुखिया सुनील पासवान, महादेवपट्टी के राकेश कुमार, मानिकपुर मुशहरनिया के जवाहर यादव, बेला मच्छपकौनी की मुखिया जयकला देवी, बथुआरा के धनेश्वर पासवान, जगदर की मुखिया ममता देवी तथा खैरवा मलाही के मुखिया इंद्रजीत पासवान का चयन किया गया है.

पंचायती राज विभाग का मानना है कि इस अध्ययन भ्रमण से पंचायतों में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को बढ़ावा मिलेगा और अन्य पंचायतों को भी नवाचार अपनाने की प्रेरणा मिलेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन