आग से 50 हजार की क्षति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2016 5:24 AM

विज्ञापन

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : नगर के वार्ड नंबर 21 सेखवना गांव के जगदेव दास के घर में अलाव से आग लगने से दो बकरियां जल कर मर गयी, जबकि अनाज, कपड़ा व अन्य सामान समेत करीब 50 हजार की संपत्ति जल गयी. गृहस्वामी श्री दास भी झुलस गये. उनकी चिकित्सा पीएचसी में चल रही है. सीओ […]

विज्ञापन

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : नगर के वार्ड नंबर 21 सेखवना गांव के जगदेव दास के घर में अलाव से आग लगने से दो बकरियां जल कर मर गयी, जबकि अनाज, कपड़ा व अन्य सामान समेत करीब 50 हजार की संपत्ति जल गयी. गृहस्वामी श्री दास भी झुलस गये. उनकी चिकित्सा पीएचसी में चल रही है.

सीओ जगदीश पासवान ने बताया कि हल्का कर्मचारी से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित को सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.

सीएस ने किया निरीक्षण
बैरगनिया (सीतामढ़ी) : सीएस डाॅ राजेंद्र दास ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही प्रसव कक्ष व एनबीसीसी का जायजा लिया. पीएचसी प्रभारी डाॅ जितेंद्र कुमार शाही ने कर्मियों की कमी होने की बात कही. इस पर सीएस ने शीघ्र महिला चिकित्सक व एएनएम की तैनाती कराने की बात कही. मौके पर आइजीएसपी रघुवंशी, डाॅ शंकर कुमार, डाॅ श्यामदेव व राजेश कुमार आदि भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन