29 को आरक्षण रोस्टर पर अंतिम मुहर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2016 6:58 PM

विज्ञापन

29 को आरक्षण रोस्टर पर अंतिम मुहर सीतामढ़ी/डुमरा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा इस नये सिरे से मुखिया व अन्य पदों का आरक्षण किया गया है. कौन पद किस कोटि के लिए आरक्षित हुआ है, को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं. प्रशासन भी फिलहाल इसका खुलासा करने से परहेज कर रही […]

विज्ञापन

29 को आरक्षण रोस्टर पर अंतिम मुहर सीतामढ़ी/डुमरा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा इस नये सिरे से मुखिया व अन्य पदों का आरक्षण किया गया है. कौन पद किस कोटि के लिए आरक्षित हुआ है, को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं. प्रशासन भी फिलहाल इसका खुलासा करने से परहेज कर रही है. वैसे 29 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर से आरक्षण रोस्टर पर अंतिम मुहर लगते ही सब कुछ सामने आ जायेगा. आयोग की स्वीकृति के बाद एक सप्ताह के अंदर सभी प्रखंड कार्यालयों में आरक्षित सीटों की सूची चिपका दी जायेगी. बता दें कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया मार्च में शुरू होगी और जून के प्रथम सप्ताह में संपन्न. वार्ड स्तर पर बनेगा बूथ आयोग ने वार्ड स्तर पर बूथ बनाने का निर्णय लिया है. आयोग के पत्र के आलोक में वार्डवार बूथ के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है. बताया गया है कि जिन वार्डों में बूथ बनाने के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध नहीं होगा तो उसे चिह्नित किया जायेगा. फिर इस बिंदु पर एक स्वीकृति पत्र लिया जायेगा ताकि उक्त वार्ड के वोटरों को दूसरे स्थान पर बने बूथ पर वोट देने की सुविधा प्रदान की जा सके. 27 से दो तक प्रारूप प्रकाशन 27 जनवरी से दो फरवरी के बीच मतदान केंद्रों का प्रारूप प्रकाशन किया जायेगा. इसे ले आम लोगों से दवा-आपत्ति प्राप्त कर उसका निराकरण किया जायेगा. 23 फरवरी तक बूथों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जायेगी. 25 से 31 जनवरी के बीच मतदाता सूची को अंतिम रूप से मुद्रण कर प्रकाशित किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन