मां की हत्या करने वाला धराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2016 8:54 PM

विज्ञापन

मां की हत्या करने वाला धरायाबथनाहा : गत 9 जनवरी को थाना क्षेत्र के मलिकाना गांव में मां की हत्या करने वाले सनकी पुत्र को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मां की हत्या कर फरार होने वाले आरोपित पुत्र रविंद्र सिंह उर्फ […]

विज्ञापन

मां की हत्या करने वाला धरायाबथनाहा : गत 9 जनवरी को थाना क्षेत्र के मलिकाना गांव में मां की हत्या करने वाले सनकी पुत्र को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मां की हत्या कर फरार होने वाले आरोपित पुत्र रविंद्र सिंह उर्फ प्रह्लाद सिंह को गुरुवार की रात्रि जीआरपी पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद जीआरपी पुलिस द्वारा बथनाहा थाना को सूचना देकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. बताया कि आरोपित पुत्र ने गुनाह को कबूल कर लिया है. उसने बताया कि उसे पता नहीं है कि उसकी मां मर गयी है. वह तो केवल मां व भाई को चाकू मारा था. गौरतलब है कि उक्त सनकी आरोपित ने मामूली बात पर आवेश में आ कर अपनी मां लालपरी देवी व छोटे भाई योगेंद्र सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो गया था, जिसमें मां की मौत हो गयी थी व भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन