सब्जी की खेती से बेहतर आय संभव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2016 8:54 PM

विज्ञापन

सब्जी की खेती से बेहतर आय संभवफोटो-8 दीप प्रज्वलित करते अतिथि पुपरी : कृषि विज्ञान केंद्र,सीतामढ़ी के सभागार में सात दिवसीय तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डा राम ईश्वर प्रसाद व क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर […]

विज्ञापन

सब्जी की खेती से बेहतर आय संभवफोटो-8 दीप प्रज्वलित करते अतिथि पुपरी : कृषि विज्ञान केंद्र,सीतामढ़ी के सभागार में सात दिवसीय तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डा राम ईश्वर प्रसाद व क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर डा प्रसाद ने कहा कि यह तकनीकी सप्ताह किसानों को नयी दिशा प्रदान करेगी. पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डा किंकर कुमार ने बताया कि किसानों को प्रशिक्षण, परिभ्रमण व चलचित्र के माध्यम से उद्यान, पशुपालन, फसल समेकित किट एवं रोग प्रबंधन व मत्स्य पालन समेत अन्य चीजों की जानकारी दी जायेगी. क्षेत्रीय प्रबंधक श्री गौरव ने कहा कि जलवायु परिवेश में विभिन्न फसलों को रोग व कीड़े से बचाने के लिए वातावरण को शुद्ध करने की आवश्यकता है ताकि जन-जंगल व जल सुरक्षित रह सके. उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजिकार ने बताया कि किसानों को नयी तकनीक का ज्ञान न होने के कारण फसलों के उत्पादन में काफी कमी देखी जा रही है और खेती से किसानों का लगाव कम हो रहा है. अगर किसान नवीनतम तकनीक के माध्यम से सब्जी व बागबानी करे तो प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये की शुद्ध आमदनी हो सकती है. कार्यक्रम के संचालन में ब्रज भूषण मिश्र, सिकंदर राय व राकेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा. बॉक्स में :-शोकसभा का आयोजन पुपरी : कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में केंद्र की मातृ संस्था समता सेवा केंद्र के सचिव सुदिष्ट कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सांसद नवल किशोर राय के पिता सह पूर्व सरपंच रामनंदन राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया. श्री कुमार ने बताया कि पूर्व सरपंच उक्त दोनों केंद्रों के संस्थापक थे. वर्षों तक संस्था के अध्यक्ष बने रहे. रामनंदन राय द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए 50 एकड़ निजी भूमि का दान कर दिया गया था. मौके पर केंद्र के कोषाध्यक्ष विनय कुमार, सदस्य प्रो नागेंद्र राउत, डा सुरभि, रामस्वार्थ राय, विजय कुमार, सत्यनारायण राय, अनिल कुमार चुम्मन, सत्येंद्र कुशवाहा, बच्ची देवी, विमला देवी, हरिकिशोर सिंह, चंद्रकांत झा के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिक व कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन