14 दारोगा समेत 38 पुलिस अधिकारी बदले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2016 7:47 PM

विज्ञापन

14 दारोगा समेत 38 पुलिस अधिकारी बदले (खबर से संबंधित लोगो लगाने का कष्ट करेंगे)– 24 सहायक अवर निरीक्षक भी हुए इधर से उधर– आधा दर्जन से अधिक दारोगा लंबे समय से थे पदस्थापित– बदले गये अधिकारियों को 24 घंटे में योगदान का निर्देशसीतामढ़ी : पुलिस कप्तान हरि प्रसाथ एस ने जिले में चुस्त-दुरुस्त विधि […]

विज्ञापन

14 दारोगा समेत 38 पुलिस अधिकारी बदले (खबर से संबंधित लोगो लगाने का कष्ट करेंगे)– 24 सहायक अवर निरीक्षक भी हुए इधर से उधर– आधा दर्जन से अधिक दारोगा लंबे समय से थे पदस्थापित– बदले गये अधिकारियों को 24 घंटे में योगदान का निर्देशसीतामढ़ी : पुलिस कप्तान हरि प्रसाथ एस ने जिले में चुस्त-दुरुस्त विधि व्यवस्था बनाने के ख्याल से शुक्रवार को 14 पुलिस अवर निरीक्षक(दारोगा) समेत 38 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इनमें 24 सहायक अवर निरीक्षक शामिल है. दारोगा स्तर के कुछ ऐसे अधिकारियों पर भी तबादले की गाज गिरी है, जो लंबे समय से एक हीं थाना में पदस्थापित थे. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षकों में संजीत कुमार को नानपुर से नगर थाना, सुमन कुमार मिश्रा को पुपरी से नगर थाना, शंभु कुमार को पुपरी से नगर थाना, सत्येंद्र कुमार मांझी को पुलिस केंद्र से रीगा थाना, रतन यादव को पुलिस केंद्र से रून्नीसैदपुर थाना, कृष्ण मोहन यादव को रून्नीसैदपुर से परिहार थाना, राम विनोद सिन्हा को पुलिस केंद्र से नानपुर थाना, सियाराम सिंह को पुलिस केंद्र से डुमरा थाना, करीमन यादव को पुपरी से सुरसंड थाना, राकेश गोसाईं को नगर थाना से नानपुर थाना, राजदेव पाल को नगर थाना से सोनबरसा थाना, मिथिलेश कुमार को नगर थाना से रून्नीसैदपुर थाना एवं सत्येंद्र सिंह को नगर थाना से पुपरी थाना में पदस्थापित किया गया है. सहायक अवर निरीक्षकों में आश नारायण प्रसाद को नगर थाना से पुपरी थाना, सुबोध ठाकुर को नगर थाना से सोनबरसा थाना, राम बहादुर सिंह को डुमरा से नगर थाना, अनिरुद्ध सिंह को डुमरा थाना से अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय, राम प्रमोद सिंह को डुमरा से बथनाहा थाना, विनोद राम को रून्नीसैदपुर थाना से मेजरगंज थाना, अरुण कुमार मिश्रा को रीगा से नगर थाना, अभिराम शर्मा को रीगा से नगर थाना, कामख्या नारायण सिंह को मेजरगंज से मेहसौल ओपी, सुरेश कुमार सिंह को बथनाहा से रीगा थाना, सदानंद यादव को सुरसंड से पुपरी थाना, जयराम सिंह को सोनबरसा से रून्नीसैदपुर थाना, सुभाष चंद्र सिंह को सोनबरसा से मेजरगंज थाना, शंभु प्रसाद को महिला थाना से बथनाहा थाना, जामुन प्रसाद को मेहसौल ओपी से पुनौरा ओपी, राजकिशोर सिंह को महिंदवारा ओपी से संकेत शाखा, मदनेश्वर प्रसाद यादव को गोपनीय शाखा से सअनि(द्वितीय) कार्यालय, सुनील कुमार राय को पुलिस कार्यालय से पेंशन शाखा, पुलिस कार्यालय, अनिल कुमार झा को पुलिस कार्यालय से त्वरित वि शाखा, पुलिस कार्यालय, अवधेश पाठक को पुलिस कार्यालय से सुरसंड थाना, केदार बैठा को पुलिस केंद्र(सेवा पुस्तिका) से परिहार थाना, सुरेश सिंह को पुलिस केंद्र(रक्षित कार्यालय) से डुमरा थाना एवं संजय शर्मा को पुलिस केंद्र(संकेत शाखा) से नगर थाना में पदस्थापित किया गया है. एसपी ने पदाधिकारियों को 24 घंटा के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन