समारोह के नाम पर अवैध वसूली : जदयू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2016 8:04 PM

विज्ञापन

समारोह के नाम पर अवैध वसूली : जदयू फोटो- 31 बैठक में जदयू कार्यकर्ता. पुपरी. जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत झा के आवास पर हुयी. संचालन पार्टी के वरीय नेता अरविंद कुमार अमित ने किया. बैठक में सुरसंड व चोरौत प्रखंड के जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन समारोह […]

विज्ञापन

समारोह के नाम पर अवैध वसूली : जदयू फोटो- 31 बैठक में जदयू कार्यकर्ता. पुपरी. जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत झा के आवास पर हुयी. संचालन पार्टी के वरीय नेता अरविंद कुमार अमित ने किया. बैठक में सुरसंड व चोरौत प्रखंड के जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन समारोह में जदयू कार्यकर्ताओं को आमंत्रित नहीं किये जाने व उपेक्षा किये जाने की तीव्र निंदा की. साथ ही इसे ओछी राजनीति बता कर सलाह दिया कि इस तरह की राजनीति करने से बचे. वक्ताओं का कहना था कि अभिनंदन समारोह में खर्च करने के नाम पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक पैमाने पर अवैध राशि की वसूली की गयी है. वसूली पर कड़ी आपत्ति जतायी गयी. कहा गया कि सुशासन की सरकार की छवि को जानबूझ कर धूमिल किया जा रहा है. मौके पर विजय कुमार साह मदन, सुधीर कुमार चौधरी, अब्दुल जब्बार अंसारी, ओम प्रकाश राय, पप्पू मल्लिक, मुकेश सिंह, भाग्य नारायण मिश्र, विपिन बिहारी यादव, सूरज कुमार, राम एकबाल चौधरी, मदन राय, संजय साह व नागेंद्र राय समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन