खिरहर सातवीं बार बने राजद प्रखंड अध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 8:54 PM

विज्ञापन

खिरहर सातवीं बार बने राजद प्रखंड अध्यक्ष बथनाहा. प्रखंड मुख्यालय स्थित नरसिंह पुस्तकालय में रविवार को पर्यवेक्षक विजय महाजन की देखरेख में संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रखंड राजद की बैठक हुई. बैैठक में कमलदह पंचायत के पूर्व मुखिया राम बहादुर सिंह ने निवर्तमान अध्यक्ष व तुरकौलिया पंचायत के पूर्व मुखिया सत्यदेव खिरहर के नाम का […]

विज्ञापन

खिरहर सातवीं बार बने राजद प्रखंड अध्यक्ष बथनाहा. प्रखंड मुख्यालय स्थित नरसिंह पुस्तकालय में रविवार को पर्यवेक्षक विजय महाजन की देखरेख में संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रखंड राजद की बैठक हुई. बैैठक में कमलदह पंचायत के पूर्व मुखिया राम बहादुर सिंह ने निवर्तमान अध्यक्ष व तुरकौलिया पंचायत के पूर्व मुखिया सत्यदेव खिरहर के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका शाहपुर-शीतलपट्टी पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वर यादव ने समर्थन किया. इस तरह सर्व सम्मति से श्री खिरहर को सातवीं बार प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया. बता दें कि श्री खिरहर वर्ष1997 से लगातार सातवीं बार प्रखंड राजद अध्यक्ष बनाये गये हैं. यह उपलब्धि उनके मिलनसार स्वभाव के कारण मिली है. श्री खिरहर को तुरकौलिया पंचायत का करीब 27 वर्षों तक मुखिया के रूप में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. यह उपलब्धि भी उनके स्वभाव के कारण ही मिली. श्री खिरहर के सातवीं बार अध्यक्ष बनने पर जदयू नेता उमेश कुमार कपड़ी के अलावा प्रखंड राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. बैठक में प्रखंड प्रमुख गीता देवी, उप प्रमुख राजनारायण राय, पूर्व प्रमुख श्यामबाबू राय, पैक्स अध्यक्ष शंभू राय, मुखिया पति अर्जून ठाकुर, मुखिया विनोद बिहारी प्रसाद, उवैदुर्रहमान, नवल किशोर यादव, ललित मोहन कुमार, अशगर अंसारी, रामबाबू राय व जगदीश राय समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन