सीतामढ़ी: ऑटो स्टैंड की मांग तेज, चालक संघ ने खोला नया कार्यालय

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi-News-auto-e-rickshaw-driver-union-office-inaugurated-riga-road

Sitamarhi-News-Auto-E-Rickshaw-Driver-Union-Office-Inaugurated-Riga-Road

Sitamarhi News: रीगा रोड में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ. इस दौरान नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई और स्थायी ऑटो स्टैंड की मांग उठाई गई. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से बैद्यनाथ ठाकुर की रिपोर्ट

Sitamarhi News: रीगा रोड स्थित ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के जिला इकाई कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया. जिलाध्यक्ष दीपलाल दास ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के शुरू होने से चालकों को सदस्यता, पहचान पत्र और अन्य संगठनात्मक कार्यों के लिए जिला कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा.

नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान राहुल पाल को नगर अध्यक्ष, दीपक पाल को नगर संयुक्त सचिव और अफरोज खान को नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

स्थायी ऑटो स्टैंड की मांग, चालकों की समस्याएं उठाईं

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में अब तक ऑटो चालकों के लिए स्थायी स्टैंड या पड़ाव की व्यवस्था नहीं है. इससे यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के दौरान चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द ऑटो स्टैंड की व्यवस्था करने तथा तब तक चालकों को अनावश्यक प्रताड़ना से बचाने की मांग की. कार्यक्रम में संघ के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में चालक मौजूद रहे.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन