पूर्व अध्यक्ष का आरोप निराधार : पर्यवेक्षक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 7:33 PM
पूर्व अध्यक्ष का आरोप निराधार : पर्यवेक्षक पक्ष में कम वोटर देख नहीं ठहरे पूर्व अध्यक्ष अंत में रवींद्र सिंह प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए घोषित सीतामढ़ी. मेजरगंज प्रखंड राजद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूर्व अध्यक्ष सुखसागर प्रसाद रस्तोगी ने सवाल खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों के उपद्रव के […]
पूर्व अध्यक्ष का आरोप निराधार : पर्यवेक्षक पक्ष में कम वोटर देख नहीं ठहरे पूर्व अध्यक्ष अंत में रवींद्र सिंह प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए घोषित सीतामढ़ी. मेजरगंज प्रखंड राजद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूर्व अध्यक्ष सुखसागर प्रसाद रस्तोगी ने सवाल खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों के उपद्रव के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया, पर उनके इस बात को पर्यवेक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने निराधार करार दिया है और कहा है कि करीब एक तिहाइ कार्यकर्ता रवींद्र सिंह के पक्ष में थे. इसी कारण श्री सिंह को अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया. बैठक से चले गये थे पूर्व अध्यक्ष पर्यवेक्षक यानी निर्वाची पदाधिकारी श्री यादव ने पूर्व अध्यक्ष श्री रस्तोगी के सवालों के जवाब में कहा है कि चुनाव के दौरान अधिकांश वोटर रवींद्र सिंह के पक्ष में थे. यह देख पूर्व अध्यक्ष श्री रस्तोगी बैठक से जाने लगे. निर्वाची अधिकारी ने उन्हें रोका भी, पर वे अपने समर्थकों के साथ वहां से चले गये. श्री रस्तोगी को अपना पक्ष रखने का कहा गया, पर वे निर्वाची पदाधिकारी की बातों को अनसुना कर चले गये. श्री यादव की माने तो चुनाव के दौरान अपने पक्ष में कम वोटर देख श्री रस्तोगी चल दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










