अगलगी में हजारों की संपत्ति जल कर राख

Updated:
विज्ञापन

अगलगी में हजारों की संपत्ति जल कर राख पुपरी. प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर गांव में रविवार की रात्रि अचानक आग लग जाने से स्थानीय लालबाबू राय समेत पांच लोगों के घर समेत हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गया. आग पर ग्रामीणों व अग्निशामक दल के द्वारा पाया गया. जानकारी के अनुसार आग सबसे […]

विज्ञापन

अगलगी में हजारों की संपत्ति जल कर राख पुपरी. प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर गांव में रविवार की रात्रि अचानक आग लग जाने से स्थानीय लालबाबू राय समेत पांच लोगों के घर समेत हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गया. आग पर ग्रामीणों व अग्निशामक दल के द्वारा पाया गया. जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले लालबाबू राय के घर में लगी. फिर धीरे-धीरे आग की लपटें तेज हो गयी और देखते ही देखते भतीजा प्रेमराय, अमरेंद्र राय, श्याम राय व सुरेंद्र राय के फूस के घर में आग लग गयी. जब तक आग पर काबू पाया जाता, देर हो चुकी थी और सभी पीड़ित परिवारों का अनाज, कपड़ा, बर्तन व नगदी समेत हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन