नेशनल हेराल्ड कांड को ले कांग्रेस का विरोध मार्च

Updated:
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड कांड को ले कांग्रेस का विरोध मार्च सीतामढ़ी : नेशनल हेराल्ड कांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर में विरोध मार्च निकाला. उक्त मामले में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जमानत मिलने पर खुशियों का इजहार किया गया. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं […]

विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड कांड को ले कांग्रेस का विरोध मार्च सीतामढ़ी : नेशनल हेराल्ड कांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर में विरोध मार्च निकाला. उक्त मामले में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जमानत मिलने पर खुशियों का इजहार किया गया. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के विरोध में नारेबाजी भी की. नेताओं ने कहा कि भाजपा विपक्षी को बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगाती है. मोदी सरकार ने दो साल में जनता के हित में कोई काम नहीं किया है. चुनाव में जनता से किये गये वादे को भूल गयी और जनता के ध्यान को हटाने के लिए झूठा आरोप लगा कर विपक्ष को बदनाम करने का प्रयास कर रही है. नेताओं ने कहा कि कांग्रेसियों को न्यायालय पर पूरी आस्था है. सच्चाई जरूर सामने आयेगी. गरीब कमजोर वर्ग के लिए लड़ने वाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा है. विरोध मार्च में प्रदेश प्रतिनिधि विमल झा, सेवादल के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, मनोज सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवान यादव, एनएसयूआइ के अध्यक्ष रौशन सिंह, मुख्य संगठक आलोक कुमार, संजय शर्मा, गौतम दूबे, राहुल द्विवेदी, रौशन झा, घनश्याम मिश्रा, संदीप पाठक, चुन्नू सिंह, धीरज सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन