बाइक और साइकिल में टक्कर, तीन जख्मी
सुरसंड : सुरसंड-पुपरी रोड पर प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को बाइक और साइकिल सवार के बीच हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी बीसपट्टी निवासी सुखदेव साह (50), परिहार थाना के सहसराम गांव निवासी मणिशंकर कुमार एवं राकेश कुमार को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया […]
सुरसंड : सुरसंड-पुपरी रोड पर प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को बाइक और साइकिल सवार के बीच हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी बीसपट्टी निवासी सुखदेव साह (50), परिहार थाना के सहसराम गांव निवासी मणिशंकर कुमार एवं राकेश कुमार को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है.
सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की. बताया जाता है कि बजाज डिस्कवर बाइक (बीआर 30इ 7992) सवार लोग पुपरी की ओर से आ रहे थे, जबकि बाइक सवार सुखदेव साह साइकिल से घर लौट रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










