एक साल बाद हुई पंचायत समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

एक साल बाद हुई पंचायत समिति की बैठक फोटो नंबर- बैठक में मौजूद प्रमुख, बीडीओ व अन्य, मौजूद पंचायत प्रतिनिधीगणबथनाहा. करीब एक साल बाद प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मौजूद मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों ने […]

विज्ञापन

एक साल बाद हुई पंचायत समिति की बैठक फोटो नंबर- बैठक में मौजूद प्रमुख, बीडीओ व अन्य, मौजूद पंचायत प्रतिनिधीगणबथनाहा. करीब एक साल बाद प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मौजूद मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों ने एक से बढ़ कर एक मामला उठाया. हरनहिया पचायत के मुखिया विनोद बिहारी प्रसाद व बथनाहा पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिंनिधि पंकज कुमार ने सवाल किया कि कोई ग्रामीण सेविका से केंद्र ठीक से नहीं चलने की शिकायत करता है, तो सेविका द्वारा सीधा जवाब दिया जाता है कि वह विभाग को प्रतिमाह दो हजार रूपया देती है, जहां जाना है जायें. नरहा पंचायत मुखिया रामप्रवेश यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बन जाने के बाद भी संबंधित सेविका द्वारा नये भवन के बजाय मनमानी के तहत पुराने जगहों पर ही केंद्र चलाया जा रहा है. सीडीपीओ से सिघ्र ही ऐसे सेविकाओं से आंगनबाड़ी भवन में केंद्र संचालन करने की मांंग की. कहा कि मुखिया की भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करे व शिकायत मिलने पर कार्रवाई के लिए सीडीपीओ से शिकायत करे. कहा कि शिक्षा व्यवस्था का सबसे बुरा हाल है. कई शिक्षक एक ही विद्यालय में वर्षों से जमे हुए हैं व स्कूलों को लूट का अड्डा बना दिया हुआ है. जहां 700 नामांकित बच्चे हैं, वहां 200-300 बच्चे उपस्थित रहते हैं और 600-700 बच्चे के नाम पर एमडीएम की हाजिरी बनती है. लंबे अरसे से जमे हुए शिक्षकों को सिघ्र ही स्थानांतरण किया जाए. मुखियाओं से भी अपील की कि अपने-अपने पंचायत में लंबे अरसे से जमे हुए शिक्षकों को स्थानांतरण करें, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जा सके. सदस्यों ने विद्युत विभाग द्वारा धांधली करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की. तुरकौलिया मुखिया मनीष शुक्ला ने बीडीओ विनय कुमार सिंह से अपने पंचायत स्थित मवि तुरकौलिया के प्रधान शिक्षक पर पोशाक व छात्रवृति राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की. बैठक में डीजल अनुदान, फसल क्षति, विभिन्न पेंशन योजना की राशि के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता सिघ्र भुगतान करने की मांंग की. मौके बीडीओ ई विनय कुमार सिंह, बीईओ अरुण कुमार ठाकुर, बीएओ अनिल कुमार चौधरी, पीओ संजीव कुमार, सीआई पुरणेंदू कुमार, सीडीपीओ सुषमा, उपप्रमुख राजनारायण राय, महुआवा मुखिया प्रतिनिधी लालबाबू भगत, मुखिया रामजागेश्वर महतो, रामकैलाश ठाकुर, अर्जून ठाकुर, सुनील कुमार चौधरी, पंसस मसिहुज्जमा उर्फ फूलबाबू व अमरेश चौधरी समेत दर्जनों मुखिया व पंसस मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन