... पढ़ावे के बेर हंसिया-खुरपी धरेलहु

Updated:
विज्ञापन

… पढ़ावे के बेर हंसिया-खुरपी धरेलहु फोटो- 24 पुरस्कृत बच्चों के साथ शिक्षक बोखड़ा. प्रखंड के बुधनगरा सीआरसी में तरंग कार्यक्रम के तहत दौड़ व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 13 स्कूलों के बच्चे भाग लिये. प्रधान शिक्षिका चंदेश्वरी कुमारी व बीइओ रामवृक्ष सिंह की मौजूदगी में प्रतियोगिता के बाद 13 क्षेत्रों से दो-दो […]

विज्ञापन

… पढ़ावे के बेर हंसिया-खुरपी धरेलहु फोटो- 24 पुरस्कृत बच्चों के साथ शिक्षक बोखड़ा. प्रखंड के बुधनगरा सीआरसी में तरंग कार्यक्रम के तहत दौड़ व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 13 स्कूलों के बच्चे भाग लिये. प्रधान शिक्षिका चंदेश्वरी कुमारी व बीइओ रामवृक्ष सिंह की मौजूदगी में प्रतियोगिता के बाद 13 क्षेत्रों से दो-दो बच्चों का चयन किया गया. निर्णायक मंडल अलग-अलग थे. 100 मीटर दौड़ में राकेश व खुशबू का तो 400 मीटर दौड़ में मनीष व प्रियंका का चयन किया गया. लंबी कूद में अभिषेक व प्रभावती, ऊंची कूद में अलका, कबड्डी बालक में अशोक व पिंटू, कबड्डी बालिका में रीता व शिल्पी, वॉलीबॉल बालक में आदित्य व राजन, वॉलीबॉल बालिका में शिल्पी व अंजलि, पेंटिंग में गोल्डेन व अनिता, क्वीज में रूपक व कृष्णा, सुगम संगीत में नदीम व पूजा, अंतराक्षी में रूपेश व पूजा, कविता लेखन में सुभाष व चंदा का चयन किया गया. सुगम संगीत के दौरान पूजा कुमारी ने ‘पढ़ावे के बेर माई हे पढ़े न देलहु, पढ़े के बदला हंसिया-खुरपी धरेलहु, कैसे के पास करबइ आइए-बीए हो’ पर खूब तालियां बजी. मौके पर बीआरसीसी शिवशंकर पंडित, शिव मंगल कुमार, पंकज किशोर, दिलीप कुमार, अशोक पासवान, इम्तियाज अहमद समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन