खेल को बढ़ावा देने को मंच का गठन

Updated:
विज्ञापन

खेल को बढ़ावा देने को मंच का गठन फोटो नंबर-19 बैठक में बीडीओ व अन्य रून्नीसैदपुर. रून्नीसैदपुर क्रिकेट क्लब के सफल संचालन, प्रखंड में खेलकूद को बढ़ावा देने व खेल भवन का निर्माण जैसे मुद्दों को लेकर बुद्धिजीवियों व खेल प्रेमियों की बैठक मंगलवार को सामुदायिक भवन में बीडीओ नीरज आनंद की अध्यक्षता में हुई. […]

विज्ञापन

खेल को बढ़ावा देने को मंच का गठन फोटो नंबर-19 बैठक में बीडीओ व अन्य रून्नीसैदपुर. रून्नीसैदपुर क्रिकेट क्लब के सफल संचालन, प्रखंड में खेलकूद को बढ़ावा देने व खेल भवन का निर्माण जैसे मुद्दों को लेकर बुद्धिजीवियों व खेल प्रेमियों की बैठक मंगलवार को सामुदायिक भवन में बीडीओ नीरज आनंद की अध्यक्षता में हुई. विचार-विमर्श के बाद रून्नीसैदपुर सांस्कृतिक विकास मंच का गठन किया गया. मंच के पदेन अध्यक्ष बीडीओ होंगे. सरपंच संजीव कुमार को उपाध्यक्ष, राजा कुमार को सचिव, विकास कुमार को उप सचिव व तरुण कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. मंच में सदस्य के रूप में प्रताप किशोर सिंह, भूपेंद्र प्रसाद नारायण सिंह, डा मदन कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष सरोज राय, पत्रकार देवेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार सिंह व नवीन कुमार शामिल किये गये हैं. कमेटी के संरक्षक के रूप में विधायक मंगीता देवी, विधान पार्षद दिलीप राय, पदेन सीओ, पदेन थानाध्यक्ष, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पासवान, जिला पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंधिया व मुखिया राम शत्रुघ्न राय शामिल है. बीडीओ ने मंच के कोष में 10 हजार रुपये देने की घोषणा की. सीओ मृत्युंजय कुमार ने मंच के गठन से खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों से प्रोत्साहन मिलने की बात कही. बैठक में आगामी 26 जनवरी को बागमती प्रमंडल के मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन