मासूम की हत्या की नहीं सुलझ रही गुत्थी

Updated:
विज्ञापन

मासूम की हत्या की नहीं सुलझ रही गुत्थी फोटो-8 मृतक के दादा के साथ शोकाकुल ग्रामीण सहायक थाना क्षेत्र के सुप्पी गांव की घटनादो दिन पूर्व अगवा मासूम पवन का मिला था शव12 दिसंबर को पिता सरोज दास ने दर्ज करायी थी प्राथमिकीसीतामढ़ी/सुप्पी. सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र के सुप्पी गांव निवासी सरोज दास के तीन […]

विज्ञापन

मासूम की हत्या की नहीं सुलझ रही गुत्थी फोटो-8 मृतक के दादा के साथ शोकाकुल ग्रामीण सहायक थाना क्षेत्र के सुप्पी गांव की घटनादो दिन पूर्व अगवा मासूम पवन का मिला था शव12 दिसंबर को पिता सरोज दास ने दर्ज करायी थी प्राथमिकीसीतामढ़ी/सुप्पी. सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र के सुप्पी गांव निवासी सरोज दास के तीन वर्षीय पुत्र पवन की हत्या की गुत्थी मंगलवार को भी नहीं सुलझ सकी. परिजन को किसी पर शक नहीं है, लेकिन पुलिस मामले के तह तक जाकर अनुसंधान करने की बात कर रही है. सवाल है कि पिता मामले पर चुप क्यों हैं? बिना किसी विवाद के कोई मासूम को क्यों मारेगा? यह सवाल भी ग्रामीणों के बीच चर्चा बना हुआ है. मृतक पवन का शव बोकठा गोट के एक बांसबारी से बरामद किया गया था. गांव के कुछ बच्चे पास के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे, इसी बीच उनकी गेंद उक्त बांसबारी में चला गया. बच्चे गेंद के लिए जब वहां गये तो उक्त मासूम का शव देख कर हतप्रभ रहे गये. ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. तब तक गांव में यह चर्चा हो चुकी थी कि सरोज दास के तीन वर्षीय पुत्र को अपराधियों ने अगवा कर लिया है. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पवन के रूप में शव की पहचान की. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारशव के चेहरे पर कुछ जले का निशान भी पाया गया और नाक से खून भी निकल रहा था, ऐसे में यह अंदाज लगाना मुश्किल है कि आखिर पवन की हत्या कैसे हुई. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जिस प्रकार से पवन को अगवा करने के बाद हत्या की गयी है, उससे यह तो पता चलता है कि परिणाम जानी दुश्मनी का है. लेकिन सवाल है कि घटना को किसने अंजाम दिया और क्यों दिया? पति-पत्नी के बीच के विवाद में तो मासूम की बली नहीं ली गयी है? यह सवाल भी तैर रहा है. मां गुमसुम, पिता को शक नहींमृतक के दादा राम जन्म दास कहते हैं कि ‘बाबू हमरा गरीब के जे अहित कैले हय ओकरा भगवानो माफ न करतइ’. मृतक की मां इंदू देवी इस विषय में पूरी तरह गुमसुम और मौन हैं. वहीं पिता सरोज दास कहते हैं कि उसे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, हां पास-पड़ोस से कभी-कभी झगड़ा होता रहता है, लेकिन झगड़े का बदला ऐसा होगा, विश्वास नहीं है. दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करनेवाले सरोज दास के पुत्रों में पवन चौथा नंबर पर था.क्या कहते हैं थानाध्यक्षसुप्पी सहायक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के एक एक बिंदु को अनुसंधान में खंगाला जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके. पिता व अन्य परिजन से पूछताछ की गयी है, लेकिन वह किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने की बात कह रहे हैं. अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ही पुलिस कार्रवाई में जुट गयी थी. जल्द ही हत्या का खुलासा कर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन