ग्राहक सेवा केंद्र से ग्रामीणों को लाभ : गायत्री

Updated:
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र से ग्रामीणों को लाभ : गायत्री फोटो-3 सेवा केंद्र का उदघाटन करतीं विधायक गायत्री देवी.सोनबरसा. प्रखंड के परछहिया चौक स्थित भाजपा नेता रघुनाथ प्रसाद के निजी मार्केट में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ. स्थानीय विधायक गायत्री देवी यादव एवं पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने संयुक्त […]

विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र से ग्रामीणों को लाभ : गायत्री फोटो-3 सेवा केंद्र का उदघाटन करतीं विधायक गायत्री देवी.सोनबरसा. प्रखंड के परछहिया चौक स्थित भाजपा नेता रघुनाथ प्रसाद के निजी मार्केट में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ. स्थानीय विधायक गायत्री देवी यादव एवं पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर केंद्र का उदघाटन किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से इससे जुड़ा सुदूर इलाका परछहिया के अलावा रोहुआ, लड़कवा, रामनगरा, भलुआहा, संग्रामपुर समेत दर्जनों गांव को सेवा प्रदान किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि बैंक में बढ़ते भीड़ के चलते इशान पेट्रोल पंप की तरह आम जनता के लिए ग्राहक सेवा केंद्र की जरूरत थी, जिसे स्टेट बैंक द्वारा पूरा किया गया है. बैंक महाप्रबंधक से बात हुई है, हर पंचायत में विभिन्न बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने का वह प्रयास करेंगी. मौके पर केंद्र संचालक संजीत कुमार झा, बैजू कुमार पटेल, सुरेश पटेल, पूर्व मुखिया कमल देव महतो, मुखिया पति विनोद राय, विद्यानंद यादव, रामचंद्र राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन