बालक की हत्या कर शव फेंका
सीतामढ़ी/सुप्पी : सहायक थाना क्षेत्र के सुप्पी गांव के पोखर किनारे से सोमवार को तीन दिन पूर्व गायब बालक का शव मिला है. मृतक पवन कुमार (03) गांव के ही सरोज राउत का पुत्र था. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कु मार, सअनि अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की. शव […]
सीतामढ़ी/सुप्पी : सहायक थाना क्षेत्र के सुप्पी गांव के पोखर किनारे से सोमवार को तीन दिन पूर्व गायब बालक का शव मिला है. मृतक पवन कुमार (03) गांव के ही सरोज राउत का पुत्र था. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कु मार, सअनि अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक 11 दिसंबर की दोपहर से गायब था. मृतक के नाक से खून आ रहा है,
जिससे प्रतीत होता है कि सुबह ही उसकी हत्या की गयी है. परिजन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं. आशंका है कि अपराधियों ने अन्यत्र हत्या करने के बाद शव पोखर किनारे फेंका है. मालूम हो कि सरोज राउत ने 12 दिसंबर को थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










