पीएचसी में नहीं है एंटीरैबिज वैक्सिन
पीएचसी में नहीं है एंटीरैबिज वैक्सिन सोनबरसा. स्थानीय पीएचसी में चिकित्सक के साथ-साथ दवाओं का भी घोर अभाव है. खास बात यह कि एंटीरैबिज वैक्सिन 15 दिनों से अधिक से नहीं है. कुत्ता काट लेने के बाद पीड़ित को नेपाल के मलंगवा अस्पताल ले जाया जाता है. गत शनिवार को ओरलहिया गांव के जामुन सहनी […]
पीएचसी में नहीं है एंटीरैबिज वैक्सिन सोनबरसा. स्थानीय पीएचसी में चिकित्सक के साथ-साथ दवाओं का भी घोर अभाव है. खास बात यह कि एंटीरैबिज वैक्सिन 15 दिनों से अधिक से नहीं है. कुत्ता काट लेने के बाद पीड़ित को नेपाल के मलंगवा अस्पताल ले जाया जाता है. गत शनिवार को ओरलहिया गांव के जामुन सहनी के 12 वर्षीय पुत्र बाबूलाल कुमार को पागल कुत्ता ने काट लिया था. उसे पीएचसी में लाया गया. उस समय न तो कंपाउंडर था और न ही ड्रेसर. एंटीरैबिज वैक्सिन नहीं होने के कारण उक्त बालक का इलाज नहीं हो सका. बाद में उसे नेपाल ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










