ब्रह्मर्षि सम्मेलन की सफलता को ले क्षेत्र भ्रमण
ब्रह्मर्षि सम्मेलन की सफलता को ले क्षेत्र भ्रमण पुपरी. 27 दिसंबर को पुनौरा धाम स्थित कामिनी विवाह भवन में आयोजित बह्म चेतना वार्षिकोत्सव सह ब्रह्मर्षि सम्मेलन की सफलता के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने समर्थकों के साथ अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों […]
ब्रह्मर्षि सम्मेलन की सफलता को ले क्षेत्र भ्रमण पुपरी. 27 दिसंबर को पुनौरा धाम स्थित कामिनी विवाह भवन में आयोजित बह्म चेतना वार्षिकोत्सव सह ब्रह्मर्षि सम्मेलन की सफलता के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने समर्थकों के साथ अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से सम्मेलन में भारी संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. भ्रमण के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्म चेतना वार्षिकोत्सव का यह दूसरा वार्षिकोत्सव होगा. प्रथम वार्षिकोत्सव बथनाहा प्रखंड के पंथपाकर धाम में हुआ था. कहा कि सम्मेलन जिले के ब्रह्मर्षि समाज को नयी दिशा प्रदान करेगी. इसलिए जिले के प्रत्येक ब्रह्मर्षि समाज को आमंत्रण पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि सम्मेलन पूरी तरह से गैर राजनितिक है. साथ ही ओछी जातिवाद से भी मुक्त होगा. कहा कि ब्रह्मर्षि समाज भगवान परसुराम के मानस पुत्र है और भगवान परशुराम महादेव के शिष्य है, लिहाजा भगवान शंकर हम लोगों के उद्धारक व संरक्षक हैं. मौके पर योगेश कुमार सिंह, विजयेंद्र आर्य, अशोक चौधरी, दिवाकर शर्मा, अरुण चौधरी, अमर चौधरी, मदन मिश्रा, अतुल कुमार व गुलाब ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










