..और निगरानी के हत्थे चढ़ा था दारोगा
..और निगरानी के हत्थे चढ़ा था दारोगा (यादों के झरोखों से : 2015)परिहार. चालू वर्ष को समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं. इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र कई मामलों को लेकर चर्चित रहा. एक दारोगा रिश्वत लेते निगरानी टीम के हत्थे चढ़ा था तो डकैती की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली […]
..और निगरानी के हत्थे चढ़ा था दारोगा (यादों के झरोखों से : 2015)परिहार. चालू वर्ष को समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं. इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र कई मामलों को लेकर चर्चित रहा. एक दारोगा रिश्वत लेते निगरानी टीम के हत्थे चढ़ा था तो डकैती की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया था. बार-बार की डकैती के चलते एसपी ने बेला के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था. भले ही एसपी के स्तर से यह कार्रवाई श्री कुमार की नामाकी को लेकर की गयी थी, पर उनके बाद जो थानाध्यक्ष आये उनके भी कार्यकाल में डकैती की घटनाएं नहीं रूक सकी. तीन कर्मियों की गयी नौकरी 25 मार्च 15 को प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगा था. डीएम समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे. उसी दिन डीएम के आदेश पर लापरवाही में राजस्व कर्मचारी जयप्रकाश राय को निलंबित कर दिया गया था. पीएचसी की बदतर व्यवस्था के चलते लिपिक आसनारायण राय पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश चंद्रा व लेखापाल पवन कुमार को सेवा से मुक्त कर दिया गया था. महिलाओं पर जुल्म पांच अप्रैल 15 को बंसबरिया में एक विवाहिता को जला कर मार दिया गया था. वहीं 20 मइ को सिसवा गांव में विवाहिता को उसके ससुर ने सिगरेट तो सास ने गरम हंसिये से दाग कर प्रताड़ित किया था. 29 मइ को भिसवा मवेशी बाजार से 21.72 लाख की अवैध वसूली का मामला उजागर हुआ था, इसमें राजस्व कर्मचारी त्रिलोकी राउत को जेल जाना पड़ा था. और कई लोग बेनकाब हुए थे. नौ लाख का खाद्यान्न जब्त नौ जून 15 को एसएसबी ने सिरसियां बॉर्डर के समीप से नौ लाख का खाद्यान्न जब्त किया था. यह खाद्यान्न सात टायर गाड़ी पर लदा हुआ था. 10 बैल भी पकड़े गये थे. 22 जून को बेला मछपकौनी के अशोक साह के घर तीन लाख की डकैती हुई थी. 24 जुलाइ 15 को मछपकौनी के विंध्याचल प्रसाद के घर डकैती के बाद थानाध्यक्ष संजीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था. मां के सामने तड़प कर मरा पुत्र जून 15 की एक घटना को शायद ही लोग भूले होंगे. सैकड़ों लोगों ने देखा कि कैसे एकडंडी गांव में मां के सामने एक पुत्र तड़प-तड़प कर चल बसा था. चचेरे भाइ ने मां व पुत्र को चाकू मार दिया था. कुछ समय बाद जख्मी पुत्र की मौत हो गयी थी. 24 अगस्त 15 को अवर निरीक्षक वकील सिंह को निगरानी की टीम ने नगद 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था. बता दें कि प्रेम विवाह के एक मामले में पुजारी की हत्या हो गयी थी. इस मामले में डायरी लिखने के एवज में अवर निरीक्षक श्री सिंह रिश्वत ले रहे थे. डकैती पर डकैती की घटना 11 अक्तूबर को बेला के राजकिशोर के घर डकैती हुई थी. 18 अक्तूबर को बॉर्डर पर कथित तौर पर बीफ ले जाने से रोकने पर कन्हवा गांव के लोगों ने एसएसबी पर रोड़ेबाजी की थी. आत्मरक्षा के लिए एसएसबी की ओर से करीब 50 राउंड फायरिंग की गयी थी. 12 नवंबर को अंदौली के व्यवसायी रउफ के यहां 3.50 लाख की डकैती हुई थी. इसे ठीक चार दिन बाद भिसवा-चगेनमा के पंच नारायण राय के घर 10 लाख की डकैती कर ली गयी थी. चार दिसंबर को एसबीआइ की स्थानीय शाखा परिसर से बाइक की चोरी में पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा था. सात दिसंबर को सहसराम के रौशन पंजियार की बाइक लूट ली गयी थी. बॉक्स में :-परिहार प्रखंड एक नजर में प्रखंड की स्थापना- 12 जनवरी 1950जिला से दूरी – 32 किलोमीटर क्षेत्रफल – 80.83 वर्ग किलोमीटरजनसंख्या- तीन लाख से अधिक थाना की संख्या- दो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










