मवि पुनौरा के शक्षिकों पर कार्रवाई तय
मवि पुनौरा के शिक्षकों पर कार्रवाई तय — बीडीओ व बीइओ के निरीक्षण में नदारद थे शिक्षक गण — पूर्व में भी शिक्षकों के मनमानी के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया था हंगामा डुमरा : प्रखंड के मध्य विद्यालय, पुनौरा में पदस्थापित प्रधान शिक्षक समेत कई अन्य पर कार्रवाई तय माना जा रहा है. शनिवार को […]
मवि पुनौरा के शिक्षकों पर कार्रवाई तय — बीडीओ व बीइओ के निरीक्षण में नदारद थे शिक्षक गण — पूर्व में भी शिक्षकों के मनमानी के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया था हंगामा डुमरा : प्रखंड के मध्य विद्यालय, पुनौरा में पदस्थापित प्रधान शिक्षक समेत कई अन्य पर कार्रवाई तय माना जा रहा है. शनिवार को बीडीओ संजय कुमार सिन्हा व बीइओ एके पाठक द्वारा विद्यालय के औचक निरीक्षण के बाद कार्रवाई तेज कर दी गयी है. इस बाबत बीडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि उक्त शिक्षकों पर अनुशासनिक कार्रवाई को लेकर डीपीओ स्थापना को पत्र भेजा जा रहा है. यहां बता दें कि शनिवार को बीडीओ श्री सिन्हा व बीइओ श्री पाठक ने संयुक्त रूप से उक्त विद्यालय का औचक निरीक्षण किये थे, जिसमें प्रधान समेत सभी शिक्षक नदारद थे. मामले की शिकायत डीपीओ स्थापना से की गयी है. बीडीओ ने बताया क प्रधान शिक्षक वीरेंद्र कुमार के अलावे कई शिक्षकों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि इससे पूर्व नौ दिसंबर को भी अधिकारियों के औचक निरीक्षण में उक्त विद्यालय में कई अनियमितता उजागर हुआ था. जबकि 10 दिसंबर को विद्यालय में आयोजित आमसभा के दौरान बच्चों के मूल्यांकन रिपोर्ट पर अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था के विरुद्ध जम कर विरोध किया था. उस दौरान ग्रामीणों ने शिक्षकों पर समय का पालन न करने व विद्यालय के योजनाओं में लूट-खसोट का आरोप लगाया था. साथ हीं कहा था कि अगर 20 दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूल में तालाबंदी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










