पटना से मंगायी गयी प्लानिंग से संबंधित खबर
पटना से मंगायी गयी प्लानिंग से संबंधित खबर सीतामढ़ी : समय के साथ जिले में रेल के क्षेत्र में विस्तार हुआ है. छोटी लाइन अब बड़ी रेल लाइन में बदल चुकी है. देश के महानगरों से सीधा संपर्क होता जा रहा है. स्थानीय लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है, लेकिन ट्रेन के विलंब […]
पटना से मंगायी गयी प्लानिंग से संबंधित खबर सीतामढ़ी : समय के साथ जिले में रेल के क्षेत्र में विस्तार हुआ है. छोटी लाइन अब बड़ी रेल लाइन में बदल चुकी है. देश के महानगरों से सीधा संपर्क होता जा रहा है. स्थानीय लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है, लेकिन ट्रेन के विलंब होने के मामले में स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई. इस कारण यात्री अक्सर परेशान रहते है. अब घने कोहरे का मौसम भी आ चुका है. अब यात्रियों की परेशानी और बढ़ेगी. सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से 14 जोड़ी यानी 28 रेल गाडि़यों का परिचालन होता है. जिसमें पांच जोड़ी सवारी गाड़ी व एक जोड़ी लंबी दूरी की है. 9 जोड़ी मेल एक्सप्रेस व सुपर फास्ट का परिचालन साप्ताहिक होता है. मेल एक्सप्रेस व सुपर फास्ट ट्रेन चलने वाली ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान का समय सवारी गाड़ी से काफी खराब है. सवारी गाड़ी मात्र 20 से 30 मिनट विलंब होती है. जबकि सीतामढ़ी से आनंद बिहार दिल्ली जाने वाली ट्रेन 2 से 14 घंटा विलंब रहती है. अधिकांश दिन लिच्छवी एक्सप्रेस 7 से 8 घंटा विलंब से पहुंचती है. आनंद बिहार दिल्ली से दिन के अपराह्न 3.10 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी दूसरे दिन रात्रि 8.45 बजे पहुंचना है, लेकिन वह महीना में 20 दिन रात्रि 2 से 3 बजे के बीच पहुंचती है. इसी प्रकार सद्भावना एक्सप्रेस को दिल्ली सराय रोहिला से अपराह्न 3.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 7.35 पहुंचना है, लेकिन वह भी 7-8 घंटा विलंब रात्रि में दो बजे के बाद हीं पहुंचती है. इधर, मेल एक्सप्रेस व सुपर फास्ट ट्रेनों में हैदराबाद से रक्सौल 12546 व मुंबई से रक्सौल सुपर फास्ट ट्रेन 17005 कर्मभूमि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पहुंचती है, कभी-कभी पहले भी पहुंच जाती है. जबकि एनजेपी-सीतामढ़ी 15723 व कोलकाता-सीतामढ़ी 13165 के अलावा 13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस 30 से 60 मिनट विलंब से पहुंचती है. हालांकि विलंब से पहुंचने के बाद भी यह अपने निर्धारित समय से खुल जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










