10 दिवसीय एनसीसी प्रशक्षिण का आगाज

Updated:
विज्ञापन

10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण का आगाज फोटो नंबर-10 प्रशिक्षण में मौजूद छात्र-छात्रा व प्रशिक्षक, 11 एक छात्रा को रैंक पहनाते शिविर कमांडेंंट व अन्य, 12 संत्री ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु छात्र–शहर के गोयनका कॉलेज में 620 छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण–दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मोतीहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों के बच्चे […]

विज्ञापन

10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण का आगाज फोटो नंबर-10 प्रशिक्षण में मौजूद छात्र-छात्रा व प्रशिक्षक, 11 एक छात्रा को रैंक पहनाते शिविर कमांडेंंट व अन्य, 12 संत्री ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु छात्र–शहर के गोयनका कॉलेज में 620 छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण–दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मोतीहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों के बच्चे प्रशिक्षण में शामिल सीतामढ़ी : शहर के एसआरके गोयनका कॉलेज में शनिवार की शाम से टू बिहार बटालियन एनसीसी, मुजफ्फरपुर द्वारा 15 वां संयुक्त वार्षिक 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का आगाज हो गया. रविवार की सुबह योगा प्रशिक्षण होना था, परंतु कोहरा होने के कारण योगा का कार्यक्रम शाम को किया गया. प्रशिक्षण में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बेतिया, दरभंगा, समस्तीपुर व मधुबनी समेत कई जिलों से करीब 620 बच्चे प्रशिक्षण में शामिल है. कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण ढ़ोडियाल के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में रविवार को प्रशिक्षण में शामिल छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम फिजिकल प्रशिक्षण दिया गया. बाद में ओपनिंग ऐड्रेस के तहत ड्रील ग्राउंड, सर्दी से बचने के तरीके, देश के मानचित्र व सीमावर्ती क्षेत्रों केे बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही देश के धार्मिक व सांस्कृतिक रीति-रिवाज से अवगत कराने के साथ ही हथियार चलाना व सेना को आने वाली विभिन्न कठिनाइयों व उससे सामना करने के तरीके के बारे में प्रशिक्षित किया गया. एनसीसी ऑफिसर सूबेदार मेजर तुलाराम गुरुं,सूबेदार शंभूनाथ यादव, नायक सूबेदार धन सिंह, अजय कुमार, बटालियन हवलदार मेजर सुभाष कुमार, हवलदार राज कुमार थापा, आदित्य अंकित व अभिषेक आनंद समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक प्रशिक्षकों द्वारा 620 बच्चों को एनसीसी का विधिवत प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन