समकालीन अभियान में पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

समकालीन अभियान में पांच गिरफ्तार सीतामढ़ी/बथनाहा . समकालीन अभियान के तहत नगर थाना व बथनाहा थाना की पुलिस ने शनिवार की रात्रि छापेमारी कर विभिन्न मामलों में आरोपित पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नगर थाना पुलिस ने जानकी स्थान, वार्ड नंबर-6 में छापेमारी कर ठगी मामले में आरोपित स्थानीय […]

विज्ञापन

समकालीन अभियान में पांच गिरफ्तार सीतामढ़ी/बथनाहा . समकालीन अभियान के तहत नगर थाना व बथनाहा थाना की पुलिस ने शनिवार की रात्रि छापेमारी कर विभिन्न मामलों में आरोपित पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नगर थाना पुलिस ने जानकी स्थान, वार्ड नंबर-6 में छापेमारी कर ठगी मामले में आरोपित स्थानीय जैनुल हक के पुत्र राजा बाबू को गिरफ्तार किया, जबकि पुनौरा ओपी पुलिस ने घर से चोरी का सामान बरामद मामले में आरोपित पुनौरा पूर्वी निवासी गोविंद महतो के अलावा एसीजेएम न्यायालय द्वारा कूर्की वारंटी व पुनौरा टोले भोरहा निवासी रामचंद्र कापड़ को गिरफ्तार किया है. इधर बथनाहा थाना पुलिस ने एस ड्रायव के तहत विभिन्न मामलों में आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार किया, बाद में दोनों को जमानत पर थाना से ही छोड़ दिया गया. पुष्टि दोनों थाना के थानाध्यक्ष ने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन