राजबाग खेल मैदान में फुटबाल का प्रशक्षिण शुरू

Updated:
विज्ञापन

राजबाग खेल मैदान में फुटबाल का प्रशिक्षण शुरू फोटो नंबर-17 शिविर में मौजूद बच्चे व अन्य पुपरी . स्थानीय राजबाग युवा संस्थान, पुपरी की ओर से सब जूनियर फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रविवार को किया गया. राजबाग खेल मैदान में यह प्रशिक्षण 15 दिनों तक चलेगा. उद्घाटन संस्थान के संरक्षक मो साकिर हुसैन ने […]

विज्ञापन

राजबाग खेल मैदान में फुटबाल का प्रशिक्षण शुरू फोटो नंबर-17 शिविर में मौजूद बच्चे व अन्य पुपरी . स्थानीय राजबाग युवा संस्थान, पुपरी की ओर से सब जूनियर फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रविवार को किया गया. राजबाग खेल मैदान में यह प्रशिक्षण 15 दिनों तक चलेगा. उद्घाटन संस्थान के संरक्षक मो साकिर हुसैन ने किया. मौके पर खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करने के बाद श्री हुसैन ने कहा कि फुटबाल के खेल में धैर्य व तकनीकी का काफी महत्व है. इसका अनुसरण करने वाले खिलाड़ी जरूर सफल होंगे. संयोजक अतुल कुमार ने बताया कि शिविर में शामिल 48 जूनियर खिलाडि़यों को संस्थान की ओर से नि:शुल्क खेल व पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. मौके पर अध्यक्ष धनंजय चौधरी, सचिव नागेश्वर कुमार, प्रशिक्षक जयशंकर झा, मो शेरू अली, चिंटु कुमार, मो आफताब, राहुल कुमार व चंदन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन