4.3 डिग्री नीचे लुढ़का पारा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में देर सुबह तक कुहासे छाने के आसार नजर आ रहे हैं. इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के बादल आने की संभावना बन रही है. हालांकि आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. पूर्वानुमान अवधि में औसतन तीन से नौ किमी प्रति […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में देर सुबह तक कुहासे छाने के आसार नजर आ रहे हैं. इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के बादल आने की संभावना बन रही है. हालांकि आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. पूर्वानुमान अवधि में औसतन तीन से नौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पूरवा हवा चलने की संभावना है.

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में करीब 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
इस दौरान अधिकतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. यह आकलन आरएयू पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी किया गया है. पूर्वानुमान की अवधि 11 से 16 दिसम्बर तक का है. शनिवार को अधिकतम तापमान 21़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य 4़ 3 डिग्री सेल्सियस कम है. जबकि न्यूनतम तापमान 12़ 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है. यह सामान्य तापमान से 2़ 0 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन