रंगोली व पेंटग्सिं प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

रंगोली व पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन फोटो नंबर-27, रंगोली के साथ छात्राएं.डुमरा. जिला स्थापना दिवस को लेकर एमपी हाइस्कूल में शनिवार को रंगोली व पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पेंटिंग्स में सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल के पुष्पांजलि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि डीपीएस लगमा की धन्या कुमारी दूसरे व हेलेंस स्कूल की सृजन […]

विज्ञापन

रंगोली व पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन फोटो नंबर-27, रंगोली के साथ छात्राएं.डुमरा. जिला स्थापना दिवस को लेकर एमपी हाइस्कूल में शनिवार को रंगोली व पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पेंटिंग्स में सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल के पुष्पांजलि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि डीपीएस लगमा की धन्या कुमारी दूसरे व हेलेंस स्कूल की सृजन कुमारी तीसरा स्थान प्राप्त की. हेलेंस स्कूल के आकांक्षा व डीपीएस लगमा के आयुष बाजोरिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में सेक्रेड हर्ट स्कूल की तुलसी, रजिया, नैंसी, पिंकी व शिंपी को प्रथम पुरस्कार दिया गया. जबकि हेलेंस स्कूल की शालिनी स्वराज, श्वेता व श्रुति को दूसरा व कमला बालिका उच्च विद्यालय की पूजा कुमारी को तीसरा स्थान मिला. प्रतियोगिता के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी कपिलेश्वर मंडल, एसडीसी गोपाल शरण, डीपीओ जयशंकर ठाकुर व बीडीओ संजय कुमार सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन