ePaper

VIDEO : PM मोदी का स्वागत करने पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, जनकपुर-अयोध्या बस सेवा की शुरुआत की

Updated at : 11 May 2018 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : PM मोदी का स्वागत करने पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, जनकपुर-अयोध्या बस सेवा की शुरुआत की

सीतामढ़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे जनकपुर पहुंचे. पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री नेपाल की राजधानी काठमांडू से अपने दौरे की शुरुआत शुरू नहीं करके जनकपुर से कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार पहले जानकीधाम […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे जनकपुर पहुंचे. पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री नेपाल की राजधानी काठमांडू से अपने दौरे की शुरुआत शुरू नहीं करके जनकपुर से कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार पहले जानकीधाम मंदिर पहुंचे. यहां पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने भारतीय प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने जनकपुर से अयोध्या के लिए बस सेवा की शुरुआत की. माना जाता है कि यहां त्रेता युग में राजा जनक का महल था. सीता का बचपन भी यहीं गुजरा था. अपनी सहेलियों के साथ सीता यहीं अठखेलियां करती थीं. इसके बाद प्रधानमंत्री रामायण सर्किट लॉन्च करेंगे.


https://t.co/t0GjPOsSCH

जानकीधाम मंदिर में पूजा करने के बाद रामायण सर्किट के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीता के मायके जनकपुर से ससुराल अयोध्या के बीच चलनेवाली नयी बस सेवा को हरी झंडी दिखायेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री बारहबीघा मैदान पहुंचेंगे, जहां उनका अभिनंदन समारोह किया जायेगा. यहां वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. इसके बाद वह काठमांडू के लिए रवाना हो जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन