महिला T20 वर्ल्ड कप का आज से शंखनाद, मैच देखने से पहले जान लीजिए टूर्नामेंट के ये जरूरी नियम

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में बजने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक और रोमांचक होने वाला है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इस टूर्नामेंट के सबसे अहम नियम और इसका फॉर्मेट क्या है.

विज्ञापन

Womens T20 World Cup 2026: आज यानी 12 जून (शुक्रवार) से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने जा रहा है. इस बार इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी का जिम्मा इंग्लैंड के पास है. इस साल क्रिकेट फैंस को और भी ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि इस बार 12 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी.

विज्ञापन

इस टूर्नामेंट की फॉर्मेट क्या है

इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा किया गया है. ग्रुप स्टेज के दौरान राउंड-रॉबिन मुकाबला होगा, यानी हर टीम को अपने ग्रुप की बाकी सभी टीमों से मैच खेलने का मौका मिलेगा. अंत में, दोनों ग्रुप की टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी.

पहली बार टूर्नामेंट में मारी एंट्री

इस बार के महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें दमखम दिखाएंगी, जिनमें से 11 टीमें पुरानी हैं. लेकिन इस बार आकर्षण का केंद्र होगी नीदरलैंड्स की टीम, जो पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने जा रही है. क्वालीफायर मुकाबलों में चौथा स्थान हासिल कर नीदरलैंड्स ने मुख्य पाले में जगह बनाई है.

टूर्नामेंट के शेड्यूल और मैदानों की लिस्ट

इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनकी मेजबानी इंग्लैंड के 7 फेमस मैदान करेंगे. इन वेन्यूज में बर्मिंघम का एजबेस्टन, मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड, लीड्स का हेडिंग्ले, साउथैम्प्टन का रोज बाउल और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड शामिल है. इसके अलावा, लंदन के दो ऐतिहासिक मैदानों यानी की लॉर्ड्स और केनिंग्टन ओवल पर भी मैच आयोजित किए जाएंगे.

मैच रद्द होने पर क्या होगा

नियम / परिस्थितिग्रुप स्टेज मैचसेमीफाइनल और फाइनल (नॉकआउट)
रिजर्व डे उपलब्ध नहींउपलब्ध है
अतिरिक्त समय नहीं120 मिनट एक्स्ट्रा टाइम
नतीजे के लिए न्यूनतम ओवरकम से कम 5-5 ओवरकम से कम 10-10 ओवर
मैच रद्द होने पर क्या होगादोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगापॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम आगे बढ़ेगी

इसे भी पढ़े- इंग्लैंड-श्रीलंका मुकाबले से विश्व कप का आगाज़, ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन बिखेरेंगी जलवा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola