धोनी के बिना नहीं होता CSK में कोई फैसला? MD काशी विश्वनाथन का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धोनी को लेकर CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा कि जहीर खान को हेड कोच बनाने के फैसले में धोनी शामिल थे और उनकी सलाह के बिना फ्रेंचाइजी कुछ नहीं करती.

विज्ञापन

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 के लिए अपना नया हेड कोच चुन लिया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अब स्टीफन फ्लेमिंग की जगह टीम की कमान संभालेंगे. जहीर की नियुक्ति के बाद CSK के इस फैसले में एमएस धोनी की भूमिका को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने IANS से बातचीत में कहा कि जहीर खान को हेड कोच बनाने के फैसले में धोनी भी शामिल थे. उन्होंने यहां तक कहा, “उनकी सलाह के बिना, हम कुछ नहीं करते.”

जहीर को कोच बनाने में धोनी की सलाह

जहीर खान को नया हेड कोच बनाने के पीछे CSK मैनेजमेंट ने उनके अनुभव को अहम वजह बताया है. उन्होंने कहा कि जहीर IPL में 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं और टीम को लगा कि वह इस जिम्मेदारी के लिए सही विकल्प हो सकते हैं. लेकिन इस फैसले में धोनी की राय भी ली गई थी. विश्वनाथन ने साफ कहा कि जब जहीर को कोच बनाने का फैसला लिया गया, तब धोनी इसका हिस्सा थे.

ये भी पढ़ें: प्लेयर या मेंटर? CSK ने तय किया धोनी का फ्यूचर, जहीर खान के कोच बनते ही साफ हुआ मामला

धोनी का CSK में क्या होगा रोल?

जहीर के कोच बनने के साथ धोनी की अपनी भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे थे. क्या वह खिलाड़ी रहेंगे या टीम के साथ मेंटर के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे? विश्वनाथन ने इस पर भी स्थिति साफ कर दी. उन्होंने कहा कि धोनी CSK के लिए खिलाड़ी बने रहेंगे.

जहीर अपने सपोर्ट स्टाफ का करेंगे फैसला

CSK ने जहीर खान को सिर्फ हेड कोच की जिम्मेदारी ही नहीं दी है, बल्कि उन्हें अपने सपोर्ट स्टाफ को चुनने की भी आजादी मिलेगी. विश्वनाथन ने साफ कहा कि जहीर अपने सपोर्ट स्टाफ का फैसला खुद करेंगे. यह जहीर के लिए अहम जिम्मेदारी होगी, क्योंकि CSK के साथ यह उनका पहला हेड कोचिंग असाइनमेंट है.

फ्लेमिंग के बाद नए दौर में CSK

स्टीफन फ्लेमिंग करीब 18 साल तक CSK के हेड कोच रहे. अब उनके जाने के बाद जहीर खान के सामने टीम को नए सिरे से तैयार करने की चुनौती होगी. जहीर के पास खिलाड़ी के तौर पर भारत और IPL का लंबा अनुभव है. वह मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: जहीर खान की CSK में एंट्री, कोच के रूप में कितनी मिलेगी सैलरी?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola