शेखपुरा में प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को किया गया जागरूक, कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी में कार्यशाला आयोजित

Published by : Vikash Jha Updated At : 12 Jun 2026 7:44 PM

विज्ञापन

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी में कार्यशाला आयोजित

Sheikhpura News: कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 200 से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों और उसके लाभों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Sheikhpura News (प्रदीप कुमार की रिपोट): कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी में आत्मा, शेखपुरा के सहयोग से प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती की उपयोगिता और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई.

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य राजीव रंजन सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर पासवान, किसान मोर्चा अध्यक्ष भगवान दास कुशवाहा, महामंत्री सरवन कुमार पांडे तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक ई. प्रमोद कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

प्राकृतिक खेती की आवश्यकता पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया. वरीय वैज्ञानिक ई. प्रमोद कुमार चौधरी ने वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और कृषि में नई तकनीकों के समावेश पर जोर दिया. उन्होंने किसानों को टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया.

रासायनिक उर्वरकों से दूरी बनाने की अपील

मुख्य अतिथि राजीव रंजन सिन्हा ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के बिना खेती अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

प्राकृतिक खेती के घटकों की दी जानकारी

केंद्र वैज्ञानिक नवीन कुमार सिंह ने बीजामृत, जीवामृत, घनामृत और दशपर्णी जैसे प्राकृतिक खेती के महत्वपूर्ण घटकों के निर्माण एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने किसानों को इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया.

आर्थिक और सामाजिक लाभों पर हुई चर्चा

सस्य वैज्ञानिक डॉ. अल्काज्योति शर्मा ने प्राकृतिक खेती के आर्थिक और सामाजिक लाभों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है.

200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों सहित 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों से अपने सवालों के जवाब भी लिए.

Also Read: शेखपुरा के 11 पत्थर खनन भूखंडों से सरकार को होगी 170 करोड़ की सालाना आमदनी: मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन