आंधी और बारिश से मुरगी पालकों को हुआ नुकसान

शेखपुरा : अरियरी प्रखंड के वरुना पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव मुर्गीपालन के लिए एक तरफ जहां रोजगार का हब बनता जा रहा है. वहीं दूसरी ओर मंगलवार की शाम तेज आंधी और बारिश के कारण गांव में दो मुर्गी पालन घर पूरी तरह बर्बाद हो गया. इस तबाही के कारण गांव के दो मुर्गी पालकों […]
शेखपुरा : अरियरी प्रखंड के वरुना पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव मुर्गीपालन के लिए एक तरफ जहां रोजगार का हब बनता जा रहा है. वहीं दूसरी ओर मंगलवार की शाम तेज आंधी और बारिश के कारण गांव में दो मुर्गी पालन घर पूरी तरह बर्बाद हो गया. इस तबाही के कारण गांव के दो मुर्गी पालकों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा.
इस बाबत रघुनाथपुर गांव के गोरेलाल प्रसाद का पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्ष पूर्व बेरोजगारी के कारण रोजगार स्थापित करने के लिए मुर्गी पालन घर का निर्माण कराया था. इसके साथ ही गांव में मुर्गी पालन का कारोबार शुरू किया था. इस वर्ष जीविका की समिति के मुर्गी पालन घर में संयुक्त रुप से विशेष नस्ल की मुर्गी पालन की योजना बनाई था. लेकिन मंगलवार की शाम आंधी और बारिश में मुर्गी पालन घर के ऊपर लगे सीमेंटेड एलवेस्टर को नेस्तनाबूद कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




