डायन के आरोप में महिला प्रताड़ित, मामला दर्ज
Updated at : 23 May 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

हरनौत : थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में सोमवार की सुबह एक महिला पर डायन का आरोप लगा अर्धनग्न करने का प्रयास किया गया.पीड़िता के घर वालों द्वारा घटना का विरोध करने पर विरोधियों ने मौके पर रोड़ेबाजी व मारपीट करनी शुरू कर दी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी सिकंदर पंडित […]
विज्ञापन
हरनौत : थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में सोमवार की सुबह एक महिला पर डायन का आरोप लगा अर्धनग्न करने का प्रयास किया गया.पीड़िता के घर वालों द्वारा घटना का विरोध करने पर विरोधियों ने मौके पर रोड़ेबाजी व मारपीट करनी शुरू कर दी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी सिकंदर पंडित व उसका पुत्र संजीत पंडित अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को आये दिन डायन कह कर प्रताड़ित किया करते थे .
घर में किसी के बीमार होने की स्थिति में उक्त महिला पर डायन होने का आरोप लगा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था.सोमवार की सुबह दोनों पिता-पुत्र उक्त महिला के घर में घुस कर उसके साथ मारपीट करते हुए महिला को अर्धनग्न करने का प्रयास करने लगे.मौके पर मौजूद महिला के घर वालों द्वारा जब घटना का विरोध किये जाने लगा तो दोनो पिता-पुत्र मौके पर रोड़ेबाजी करने लगे.इस दौरान दोनों ओर से रोड़ेबाजी शुरू हो गयी.इस घटना में पीड़ित महिला सहित पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये.तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
आरोपित सिकंदर पंडित ने बताया है कि यह घटना घर के छज्जा निर्माण के दौरान घटी है.इस संबंध में दोनों ओर से संबंधित थाने में कांड दर्ज कराये गये हैं.थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है.इस संबंध में पिता-पुत्र सहित पीड़िता के ससुर सुगंबर पंडित को भी गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया है कि अगर जांच में महिला पर डायन का आरोप लगा मारपीट व अर्धनग्न करने का मामला प्रकाश में आता है तो कांड में दर्ज धाराओं में बदलाव किया जा सकता हे.इस संबंध में कई ग्रामीणों से पुलिस विशेष जानकारी लेने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




