ePaper

वोट नहीं देने पर किया हमला

Updated at : 23 May 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
वोट नहीं देने पर किया हमला

शेखपुरा : अपने पक्ष में वोट नहीं देने पर लाठी डंडे से लैस दर्जनों की संख्या में पहुंचे दबंगों ने पहले तो दलित महिला की जम कर धुनाई कर दी तथा दलित महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया. जब आसपास लोग जुटने लगे तो दबंग लाठियां भांजते हुए भाग खड़े हुए. इस मामले में रामा […]

विज्ञापन

शेखपुरा : अपने पक्ष में वोट नहीं देने पर लाठी डंडे से लैस दर्जनों की संख्या में पहुंचे दबंगों ने पहले तो दलित महिला की जम कर धुनाई कर दी तथा दलित महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया. जब आसपास लोग जुटने लगे तो दबंग लाठियां भांजते हुए भाग खड़े हुए. इस मामले में रामा देवी, गिरिजा देवी, जैती देवी, भाषो देवी, दखुन देवी, उर्मिला आदि लोगों ने बताया कि चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का प्रलोभन दिया गया. लेकिन जब लोगों ने इनकार किया तो

उनलोगों पर मानसिक रूप से दबाव बनाना शुरू किया. जब भी लोग नहीं माने तो अंजाम भुगतने की धमकी दिया था. इस मामले में कल जब मतदान संपन्न हो गया. तब आज दर्जनों की संख्या में पहुंचे दबंगों ने हमला बोल दिया. आसपास लोग जब दौड़े तब सभी लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गये. इस मामले में अनुसूचित जाति जनजाति थाना में वार्ड सं 14 के प्रत्याशी मनौवर मोहसिन, एसटीएफ के जवान मो इकबाल, जफर इकबाल, मोतवीर हयात सहित एक दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन सौंपा गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन