बोगस वोटिंग के आरोप में हंगामा

शेखपुरा : नगर परिषद चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे मतदान के दौरान वार्ड नंबर दो स्थित जमालपुर बीघा के सरकारी स्कूल में मतदान केंद्र पर बोगस वोटिंग का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान आक्रोशितों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. इस दौरान घटना […]
शेखपुरा : नगर परिषद चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे मतदान के दौरान वार्ड नंबर दो स्थित जमालपुर बीघा के सरकारी स्कूल में मतदान केंद्र पर बोगस वोटिंग का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान आक्रोशितों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. इस दौरान घटना की सूचना पाकर बूथ पर पहुंचे डीआरडीए डायरेक्टर सिद्धार्थ कुमार, अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी लाल बच्चन राम के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पाया. इस दौरान मतदान केंद्र पर विवाद के कारण बने दो पोलिंग एजेंटों को हिरासत में ले लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




