59 प्रतिशत हुआ मतदान

शेखपुरा : नगर परिषद् चुनाव में कुल 59 प्रतिशत मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 63 प्रतिशत पुरूष व 55 प्रतिशत महिला ने वोट डाला. सवेरे 07 बजे के पूर्व ही मतदाताओं की कतार मतदान केंद्रों के बाहर लगनी शुरू हो गयी थी. सवेरे 09 बजे तक 12 प्रतिशत वोट डाल दिये गये […]
शेखपुरा : नगर परिषद् चुनाव में कुल 59 प्रतिशत मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 63 प्रतिशत पुरूष व 55 प्रतिशत महिला ने वोट डाला. सवेरे 07 बजे के पूर्व ही मतदाताओं की कतार मतदान केंद्रों के बाहर लगनी शुरू हो गयी थी. सवेरे 09 बजे तक 12 प्रतिशत वोट डाल दिये गये थे. उसके बाद 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 26 तक पहुंच गया. दोपहर में तेज गरमी और हवा का झोंका भी मतदाता के उत्साह को कम नहीं कर सका.
दोपहर बाद 01 बजे यह प्रशित 44 और 03 बजे तक 56 पार कर गया था. अपराह्न में सूर्य का ताप कम होने के बाद एक बार फिर उत्साह के साथ मतदाताओं ने मतदान केंद्र की राह ली. मतदान के लिए निर्धारित् ा समय 05 बजे अपराह्न के बाद भी मतदाता की कतार मतदान केंद्रों के बाहर देखी जा रही थी. नियमों के अनुसार पांच बजे तक कतार में आ गये लोगों को मतदान का अवसर पर दिया जाना है. शांतिपूर्ण मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में सभी इवीएम को जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाये गये वज्रगृह में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




