ePaper

जिले में डेंगू से निपटने के लिए बनेगी रणनीति

Updated at : 16 May 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में डेंगू से निपटने के लिए बनेगी रणनीति

शेखपुरा : जिले में डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग नगर निकायों से समन्वय स्थापित कर इस दिशा में ठोस पहल करनी करेगा. डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य महकमा जिले में विशेष जागरूकता लाने को लेकर भी अभियान चलायेगा. इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर मृगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार 15 […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले में डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग नगर निकायों से समन्वय स्थापित कर इस दिशा में ठोस पहल करनी करेगा. डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य महकमा जिले में विशेष जागरूकता लाने को लेकर भी अभियान चलायेगा. इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर मृगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार 15 मई को सदर अस्पताल में विशेष प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि डेंगू दिवस के मौके पर लोगों के अंदर जागरूकता के साथ-साथ जिले में इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए चिकित्सा लाभ एवं बचाव के उपायों पर विशेष रणनीति बनेगी. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में सुबह 11:00 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिले भर के बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है.

सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू से निजात दिलाने के लिए नियमित रूप से घनी आबादी वाले क्षेत्रों में छिड़काव के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जिले के दोनों नगर निकायों से विशेष समन्वय स्थापित कर अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा. सिविल सर्जन ने बताया कि जिलाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में जिले की घनी आबादी वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता के तौर पर डेंगू से निजात दिलाने की दिशा में पहल कदमी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन