ePaper

चुनाव बाद शुरू होगी बहाली

Updated at : 06 May 2017 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव बाद शुरू होगी बहाली

मुहिम. स्वास्थ्य विभाग में बहाली को लेकर रोस्टर तैयार शेखपुरा : मैन पावर की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य महकमा में अब जल्द ही 144 पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. इस बहाली को लेकर स्वास्थ्य महकमा ने विभिन्न पदों के लिए रोस्टर तैयार कर लिया है. बहाली की प्रक्रिया में रोस्टर तैयार […]

विज्ञापन

मुहिम. स्वास्थ्य विभाग में बहाली को लेकर रोस्टर तैयार

शेखपुरा : मैन पावर की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य महकमा में अब जल्द ही 144 पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. इस बहाली को लेकर स्वास्थ्य महकमा ने विभिन्न पदों के लिए रोस्टर तैयार कर लिया है. बहाली की प्रक्रिया में रोस्टर तैयार करने के बाद विभाग ने इस पर स्वीकृति प्रदान करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष सह जिला अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के यहां स्वीकृति प्रस्ताव भी भेज दिया है.
इस बहाली की प्रक्रिया के बाद जिले के सदर अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्रों में रिक्त पड़े पदों पर बहाली से मैन पावर की कमी को पूरा कर लिया जाएगा. जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए पिछले तीन माह पूर्व शुरू किये गये बहाली प्रक्रिया को लेकर लंबे समय तक रोस्टर तैयार करने की दिशा में जिला स्वास्थ समिति ने अपनी ठोस पहल किया है.
जिले में बहाली की प्रक्रिया को लेकर एएनएम, ए ग्रेड व फर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ड्रेसर एवं ओटी असिस्टेंट के पदों पर बहाली की जानी है. इस बहाली को लेकर रोस्टर पर जिलाधिकारी की सहमति के बाद काउंसेलिंग की प्रक्रिया को शुरु कर दिया जाएगा. फिलहाल नगर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता को देखते हुए बहाली की प्रक्रिया तत्काल स्थगित रहेगी. हालांकि इस दिशा में कागजी तैयारी की कार्यवाही चलती रहेगी.
144 पदों पर होगी बहाली की प्रक्रिया:जिले में स्वास्थ्य विभाग में बहाली की प्रक्रिया को लेकर 144 पद के लिए कार्यवाही की जा रही है. इस बहाली प्रक्रिया में सर्वाधिक सीट एएनएम की है. जिसमें 55 पदों पर बहाली होगी. जबकि दूसरे पायदान पर अधिक सीट वाले ए ग्रेड एएनएम के लिए 34 एवं लैब टेक्नीशियन और ड्रेसर के लिए 22 – 22 पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के तहत ओटी असिस्टेंट के पद पर दो रिक्तियों के विरुद्ध बहाली की जायेगी.
खनन विभाग में अधिकारियों की कमी: शेखपुरा. जिले में सर्वाधिक राजस्व से सरकारी खजाना भरने वाले खनन विभाग में पिछले दो माह से अधिकारियों के पदस्थापन का टोटा पड़ा है. विभाग में अधिकारियों के अभाव में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. दरअसल तत्कालीन खनिज विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा का दो माह पूर्व सेवानिवृत्त हो जाने के बाद यह पद रिक्त पड़ा है.
पद रिक्त होने के कारण विभाग में कार्यरत कर्मियों के समक्ष वेतन के भी लाले पड़ने लगे हैं. इतना ही नहीं जिले में लगभग एक दर्जन पहाड़ी भू-खंडों की बंदोबस्ती लेने वाले कारोबारियों को विभाग की प्रक्रिया अथवा व्यावसायिक कार्य में बाधा पहुंच रही है.
विभागीय सूत्रों की माने तो अधिकारी के पदस्थापन नहीं होने के कारण यहां पट्टा का निष्पादन, माइनिंग चालान निर्गत करने में आ रही अड़चनों के साथ टास्क फोर्स की कार्रवाई उपेक्षित रहने के कारण अवैध पत्थर के कारोवार पर अंकुश लगाने में विभागीय प्रक्रिया नहीं हो पा रहा है.
जिले में पिछले 2 माह से रिक्त पड़े इस पद के लिए राज्य निदेशालय ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए यहां कार्यरत किसी वरीय उपसमाहर्ता को खनिज विकास पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपने को कहा है. विभाग मे अधिकारियों की कमी के कारण पत्थर कारोबारियों को तो परेशानी हो ही रही है.
साथ ही कर्मियों वह भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि जिले में पिछले दिनों खनन विभाग के संचालन के लिए खनिज विकास पदाधिकारी एवं खनिज निरीक्षक की तैनाती हो रखी थी. लेकिन पिछले कई माह से यहां इंस्पेक्टर का भी पद रिक्त पड़ा है.
संविदा आधारित होगी बहाली की प्रक्रिया
जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए जाने वाले बहाली की प्रक्रिया संविदा आधारित होगी. इसकी जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य प्रबंधक निर्मल कुमार ने बताया कि 11 महीने के लिए संविदा आधारित इस बहाली की प्रक्रिया में रोस्टर की तैयारी कर ली गई है. इस पर प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद पदवार काउंटसेलिंग की कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा और बहाली की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बहाली की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए जाने के लिए जिला स्तर पर डीएम के नेतृत्व में विशेष टीम इस की मॉनिटरिंग करेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
संविदा आधारित बहाली की प्रक्रिया को लेकर 144 पदों के लिए रोस्टर तैयार कर जिला अधिकारी के यहां प्रस्ताव भेजा गया है.आदर्श आचार संहिता समापन के बाद बहाली की प्रक्रिया को पूरी की जायेगी.
श्याम कुमार निर्मल, डीपीएम जिला स्वास्थ समिति, शेखपुरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन