धनी समझ नक्सलियों ने किया अगवा, बाद में छोड़ा

शेखपुरा : अरियरी थाना क्षेत्र के इटहरा गांव में नक्सलियों ने अब तक की पहली घटना को अंजाम देते हुए गांव के किसान निरंजन महतो को धनी व्यक्ति समझकर पहले अगवा किया. इसके बाद अगले ही दिन अपने चंगुल से मुक्त भी कर दिया. यह घटना एक सप्ताह पहले की है. इस घटना को लेकर […]
शेखपुरा : अरियरी थाना क्षेत्र के इटहरा गांव में नक्सलियों ने अब तक की पहली घटना को अंजाम देते हुए गांव के किसान निरंजन महतो को धनी व्यक्ति समझकर पहले अगवा किया.
इसके बाद अगले ही दिन अपने चंगुल से मुक्त भी कर दिया. यह घटना एक सप्ताह पहले की है. इस घटना को लेकर शेखपुरा पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गयी है. 28 अप्रैल की रात्रि कृषक अपने गांव में आधी रात को खेत पटवन कर रहे थे. इसी क्रम में वहां हथियार से लैस नक्सली दस्ता पहुंचा और आम राहगीर बनकर उससे इटहरा गांव के बाहर का रास्ता बताने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




