डोली उठनी थी बेटी की, पिता लापता

शेखपुरा : बेटी की डोली उठने से चंद दिन पहले रहस्यमयी तरीके से पिता संतोष ठाकुर गायब हो गए जिसके बाद पीड़ित परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है. वही संतोष को ढूंढने के लिए उनकी बेटी, पत्नी के साथ-साथ अन्य परिजन इस भीषण गरमी में रोज इधर-उधर की खाक छान रहे हैं. शहर […]
शेखपुरा : बेटी की डोली उठने से चंद दिन पहले रहस्यमयी तरीके से पिता संतोष ठाकुर गायब हो गए जिसके बाद पीड़ित परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है. वही संतोष को ढूंढने के लिए उनकी बेटी, पत्नी के साथ-साथ अन्य परिजन इस भीषण गरमी में रोज इधर-उधर की खाक छान रहे हैं. शहर के बुधौली मोहल्ला निवासी संतोष ठाकुर की बेटी लक्ष्मी का विवाह 10 मई को होने वाली है और शादी विवाह वाले घर में जहां खुशियों का माहौल होना चाहिए वही इन परिवार के मुखिया के
गायब हो जाने से घर में परिजनों की रोने बिलखने की आवाज सुनाई पड़ रही है.जानकारी के मुताबिक विगत 25 अप्रैल को संतोष लखीसराय के आलापुर स्थित एक बाबा के मजार पर गए थे. परिजनों ने बताया कि वह अक्सर वहां जाया करते थे और 27 को वहां से लौटने वाले थे. मजार पर वह पत्नी के साथ गए थे और उनकी पत्नी ही 27 को वहां जाकर उन्हें लाने वाली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




