अलग-अलग हादसों में दर्जनों यात्री जख्मी
Updated at : 28 Apr 2017 11:49 PM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : शेखपुरा में अलग-अलग सड़क हादसे में दर्जनों लोग जख्मी हो गये. जिसमें कई महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है.सदर प्रखंड अंतर्गत मटोखर दह के समीप यात्रियों से लदी एक मैजिक वाहन पलट गयी. जिसमें करीब दर्जनभर यात्री जख्मी हो गये. वहीं दूसरी घटना शहर के बाईपास स्थित शुकन साव तालाब के निकट घटी. […]
विज्ञापन
शेखपुरा : शेखपुरा में अलग-अलग सड़क हादसे में दर्जनों लोग जख्मी हो गये. जिसमें कई महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है.सदर प्रखंड अंतर्गत मटोखर दह के समीप यात्रियों से लदी एक मैजिक वाहन पलट गयी. जिसमें करीब दर्जनभर यात्री जख्मी हो गये. वहीं दूसरी घटना शहर के बाईपास स्थित शुकन साव तालाब के निकट घटी. इस घटना में शेखपुरा से गिरिहिंडा की ओर जा रहे बोलेरो ने सड़क पार कर रहे एक बच्चे को सीधी टक्कर मार दी.
इस घटना में चकदीवान मोहल्ला निवासी विजय पासवान का 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. फिर गिरिहिंडा में जाम के कारण रुकी बोलेरो को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और चालक को भी अपने कब्जे में ले लिया. वहीं दूसरी घटना मटोखर दह के पास घटी. तेज रफ्तार से शेखपुरा से शेखोपुरसराय जा रही मैजिक वाहन पलट गई. इस घटना में वाहन पर सवार करीब दर्जनभर यात्री जख्मी हो गए. पुलिस जख्मी लोगों को अपने साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंची.
यात्रियों ने बताया कि शेखपुरा से निकलने के बाद ड्राइवर खुद उतर कर पीछे चला गया और अपने सहयोगी को वाहन चलाने दे दिया. इसी क्रम में नौसीखिये सहयोगी ने वाहन को तेज रफ्तार से चलाना शुरु किया और फिर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इस घटना में अपने रिश्तेदार के पास जा रहे मदारी गांव निवासी विश्वनाथ महतो, ढेउसा गांव निवासी जसवंती देवी, लोदीपुर निवासी लुसन जाधव, नालंदा जिले के पावापुरी निवासी पूजा कुमारी, धर्मराज कुमार समेत कई अन्य लोग जख्मी हो गए. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




