गरीबों से मिलने पहुंचे सांसद

शेखपुरा : अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शेखपुरा के बंगाली मोहल्ले में बसे लोगों से मिलने शुक्रवार की देर रात पहुंचे लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि पुनर्वास की व्यवस्था के बगैर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में पीड़ितों के हित के लिए हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे. सांसद ने कहा कि इस मोहल्ले […]
शेखपुरा : अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शेखपुरा के बंगाली मोहल्ले में बसे लोगों से मिलने शुक्रवार की देर रात पहुंचे लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि पुनर्वास की व्यवस्था के बगैर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में पीड़ितों के हित के लिए हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे. सांसद ने कहा कि इस मोहल्ले में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के घरों को टूटने से बचाने तथा कोई अनहोनी घटना न घटे इसके लिए वे पूरी तरह प्रयासरत हैं. वहीं दो दिन पूर्व सांसद ने कहा था
क़ि बंगाली पर रहने वाले सैकड़ों परिवारों को किसी भी हाल में उजड़ने नही दिया जायेगा. गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने शेखपुरा जिला प्रशासन को जिले के 61 तालाबों तथा पैनो को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने का आदेश दिया है जिसमे बंगाली पोखर भी है.और अगर बंगाली पोखर को अतिक्रमणमुक्त कराया गया तो करीब 200 से अधिक घरों को ध्वस्त करना पड़ेगा.ऐसे में प्रतिदिन बंगाली पोखर ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




