एडमिट कार्ड के लिये पैसे लेने पर भड़के छात्र, मचा बवाल

Updated at : 09 Feb 2017 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
एडमिट कार्ड के लिये पैसे लेने पर भड़के छात्र, मचा बवाल

शेखपुरा. जिले के रामाधीन महाविद्यालय में इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रवेश पत्र देने की आड़ में वसूली के खिलाफ अभ्यर्थियों ने कॉलेज प्रांगण में ही जमकर बवाल मचाया. इस दौरान आक्रोशित छात्र छात्राओं ने मुख्य गेट में ताला जड़कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर मौजूद छात्र नेता प्रेम कुमार गुप्ता, अजय कुमार, संजीव,कुंदन, […]

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के रामाधीन महाविद्यालय में इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रवेश पत्र देने की आड़ में वसूली के खिलाफ अभ्यर्थियों ने कॉलेज प्रांगण में ही जमकर बवाल मचाया. इस दौरान आक्रोशित छात्र छात्राओं ने मुख्य गेट में ताला जड़कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर मौजूद छात्र नेता प्रेम कुमार गुप्ता, अजय कुमार, संजीव,कुंदन, नीतीश, जितेंद्र, मुस्कान, पूजा, छोटी एवं सोनी कुमारी ने कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया. मौके पर छात्र-छात्राओं ने कहा कि बृहस्पतिवार को जब इंटरमीडिएट की प्रवेश परीक्षा लेने कॉलेज परिसर पहुंचे तब वहां प्राचार्य के द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग और प्रिंट के नाम पर छात्र छात्राओं को 30 -30 रुपये जमा कराने काबकायदा नोटिस चिपका दिया गया.

छात्रोंकी माने तो प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण प्रसाद के निर्देश पर कॉलेज में प्रवेश पत्र के लिए छात्र -छात्राओं से 40 से 50 रुपये प्रति छात्र की वसूली भी शुरू कर दी गयी. खास बात यह है कि उक्त राशि के एवज में कॉलेज प्रबंधन के द्वारा छात्र छात्राओं को कोई रसीद भी मुहैया नहीं कराया जा रहा था. इसके खिलाफ छात्रों ने विरोध शुरू किया गया , तब कॉलेज प्रशासन ने छात्र छात्राओं को सबक सिखाने की चेतावनी भी दी. इसी पर भड़के महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ कर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन