शेखपुरा : विसर्जन जुलूस में शामिल शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, स्थिति गंभीर

Updated at : 03 Feb 2017 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा : विसर्जन जुलूस में शामिल शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, स्थिति गंभीर

शेखपुरा:बिहार के शेखपुरामें सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस केदौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने भीड़ में शामिल शिक्षक को रौंद दिया. इस घटना में अरियरी थाना क्षेत्र के सहनौरा गांव निवासी शिक्षक दीपक कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गये. घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती […]

विज्ञापन

शेखपुरा:बिहार के शेखपुरामें सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस केदौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने भीड़ में शामिल शिक्षक को रौंद दिया. इस घटना में अरियरी थाना क्षेत्र के सहनौरा गांव निवासी शिक्षक दीपक कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गये. घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना के दौरान आक्रोशित भीड़ नेवारदातको अंजाम देने वाले ट्रक को रोक कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम को भेज दिया गया. इस दौरान स्थिति को त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रण कर लिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र एवं शिक्षक कर्मी सरस्वती पूजा का विसर्जन जुलूस लेकर बाईपास तीन मोहानी होकर शुकन साव तालाब की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में शेखपुरा मंडलकारा के समक्ष बरबीघा की ओर जा रही एक ट्रक ने भीड़ में शामिल शिक्षक दीपक कुमार को रौंद दिया.

इस घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को लेकर भागना चाह रहा था. तभी भीड़ ने खदेड़कर ट्रक चालक को धर दबोचा और उग्र होकर ट्रक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर गया. घटना में शामिल ट्रक बरामद कर लिया गया है इसके साथ ही इस मामले में प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन