बच्चों के सपनों को करें साकार: डॉ पुरुषोत्तम

शेखपुरा : शहर का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उषा पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ के. पुरुषोत्तम ने वहां मौजूद स्कूली बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि सपने देखना अच्छी बात है और जी भर के सपना देखना […]
शेखपुरा : शहर का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उषा पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ के. पुरुषोत्तम ने वहां मौजूद स्कूली बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि सपने देखना अच्छी बात है और जी भर के सपना देखना चाहिए, परंतु इसके बाद उस सपने को पूरा करने के लिए अपना जी जान भी लगा देना जरूरी है. तभी इन सपनों को साकार किया जा सकता है.
उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कड़ी मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए अपना लक्ष्य हासिल करने के प्रति प्रेरित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन में कई बच्चे पढ़ाई में औसत होते हैं परंतु इस अवसर के बावजूद जो बच्चे लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का जज्बा दिखाते हैं वे जरूर अपना मुकाम हासिल करते हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल जीवन में पढाई में वे भी औसत थे, परंतु कड़ी मेहनत जारी रखने के बाद वे इस मुकाम तक पहुंच पाए. उन्होंने कहा कि शेखपुरा का इतिहास गौरवशाली रहा है और इस जिले को गौरवान्वित करने के लिए यहां के बच्चों को बेहतर करना होगा तथा इसके लिए उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




