बच्चों के सपनों को करें साकार: डॉ पुरुषोत्तम

Updated at : 03 Feb 2017 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के सपनों को करें साकार: डॉ पुरुषोत्तम

शेखपुरा : शहर का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उषा पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ के. पुरुषोत्तम ने वहां मौजूद स्कूली बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि सपने देखना अच्छी बात है और जी भर के सपना देखना […]

विज्ञापन

शेखपुरा : शहर का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उषा पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ के. पुरुषोत्तम ने वहां मौजूद स्कूली बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि सपने देखना अच्छी बात है और जी भर के सपना देखना चाहिए, परंतु इसके बाद उस सपने को पूरा करने के लिए अपना जी जान भी लगा देना जरूरी है. तभी इन सपनों को साकार किया जा सकता है.

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कड़ी मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए अपना लक्ष्य हासिल करने के प्रति प्रेरित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन में कई बच्चे पढ़ाई में औसत होते हैं परंतु इस अवसर के बावजूद जो बच्चे लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का जज्बा दिखाते हैं वे जरूर अपना मुकाम हासिल करते हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल जीवन में पढाई में वे भी औसत थे, परंतु कड़ी मेहनत जारी रखने के बाद वे इस मुकाम तक पहुंच पाए. उन्होंने कहा कि शेखपुरा का इतिहास गौरवशाली रहा है और इस जिले को गौरवान्वित करने के लिए यहां के बच्चों को बेहतर करना होगा तथा इसके लिए उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया.

इस दौरान निदेशक राहुल, कुमार ने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न खेलों एवं कलाओं में भी बच्चों को पारंगत करने के लिए विद्यालय प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है तथा लगातार बेहतर प्रयास किया जा रहा है. बहरहाल खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किए. इस दौरान टेबल टेनिस, रस्सी कूद, शतरंज, दौड़, लॉन्ग जंप, कैरम, समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. मौके पर प्राचार्य अजय कुमार, खेल शिक्षक अशोक महतो, रंजीत दास, अभय कुमार, जकारियस समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन